विशाखापत्तनम-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना में कहा कि उन्हें रोजाना 2-3 किलो गाली मिलती हैं, लेकिन उनका शरीर उन गालियों को पोषण में बदल देता है। यह बात उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोग मुझे पूछते हैं कि मोदी जी आप थकते नहीं है क्या, तो मैं उनसे कहता हूं कि भगवान ने मेरे शरीर में कुछ ऐसा मैकेनिज्म बनाया है कि गालियां प्रोसेस होकर न्यूट्रिशन बन जाती हैं। प्रधानमंत्री हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निराशा और हताशा के कारण, सुबह-शाम मोदी को गालियां देते रहते हैं। पूरी डिक्शनरी उन्होंने मोदी को गाली देने के लिए खपा दी है। मेरी आपसे विनती है कि ऐसी बातों से आप परेशान नहीं होना, क्योंकि उनके पास गालियां देने के सिवाय कुछ बचा ही नहीं है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मैं तो पिछले 20-22 साल से वैराइटी-वैराइटी की गालियां खा चुका हूं। आप इन गालियों के बारे में चाय पर हंसी-मजाक कीजिए। दूसरे दिन कमल खिलने वाला है, इस खुशी में आगे बढ़िए।
दुनिया की उम्मीदों का केंद्र बना भारत: PM मोदी
हैदराबाद से पहले पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम में कई विकास परियोजनाओं को लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की उम्मीदों का केंद्र बन गया है। भारत विकास की एक नई कहानी लिख रहा है। जब कई देश संघर्ष कर रहे हैं तब दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हुई हैं। कई देश जरूरी सामान की किल्लत से जूझ रहे हैं, कुछ एनर्जी क्राइसिस से जूझ रहे हैं। तकरीबन हर देश अपनी गिरती हुई अर्थव्यवस्था को लेकर परेशान है।
आंध्र यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करते समय उन्होंने कहा कि भारत कई सेक्टर्स में नई ऊंचाईयों को छू रहा है, वह भी ऐसे समय में जब दुनिया के हालात अच्छे नहीं हैं। यह सिर्फ इसलिए हो पाया है क्योंकि भारत अपने नागरिकों की उम्मीदों और जरूरतों को ऊपर रखकर काम कर रहा है। हमारी हर नीति, हर फैसले का मकसद लोगों की जिंदगी आसान बनाना है।
अमृत काल में विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है भारत
पीएम मोदी ने कहा कि अमृत काल के दौरान भारत विकास के रास्ते पर तेज बढ़ रहा है और जल्द ही विकसित देश बनने वाला है। विकास की इस यात्रा के कई आयाम हैं। आम लोगों की जरूरतें और बेहतर और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण इसमें जुड़े हुए हैं।पीएम ने कहा कि हमने देखा है कि कैसे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर अलग-थलग सोच के चलते देश को कितना नुकसान झेलना पड़ा है। इसलिए हमारी सरकार एक नई अप्रोच के साथ चल रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...