रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को एक और ऐतिहासिक सौगात दी। पीएम मोदी ने नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में पौधारोपण किया और डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन भी किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर ध्यान केंद्र’ के उद्घाटन से की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हमारे यहां कहा गया है कि आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है।” उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सेवा भावना और आध्यात्मिक योगदान की सराहना की।
नए विधानसभा भवन में प्रवेश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। सभी आगंतुकों से गमछे उतारने को कहा गया, और किसी को भी गमछा लेकर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे।
अपने रायपुर प्रवास के दौरान पीएम मोदी ने सत्य साईं हॉस्पिटल में 2500 बच्चों से भी मुलाकात की। इनमें वे बच्चे शामिल थे जिनकी हार्ट सर्जरी हाल ही में अस्पताल में हुई थी। एक भावुक पल में प्रधानमंत्री ने एक बच्चे को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।
करीब 6 घंटे 45 मिनट के छत्तीसगढ़ दौरे में पीएम मोदी ने पद्म विभूषण तीजन बाई और पद्म भूषण लेखक विनोद कुमार शुक्ल से भी मुलाकात की। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं। उन्होंने सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि, “राज्यों का विकास ही देश के विकास की नींव है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...