रायपुर:डीजीपी-आइजी कान्फ्रेंस में शामिल होने पीएम नरेन्द्र मोदी शुक्रवार रात करीब आठ बजे रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से नवा रायपुर स्थित एम-01 स्पीकर हाउस पहुंचे । जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। पीएम मोदी शनिवार 29 नवंबर को आइआइएम परसिर में चल रहे कान्फ्रेंस में सुबह आठ बजे से रात 8.30 तक रहेंगे। वहीं 30 नवंबर को कान्फ्रेंस में सुबह आठ बजे से शाम 4.30 तक रहेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे वे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सम्मेलन का विषय विकसित भारत, सुरक्षा आयाम है।










