Google Analytics Meta Pixel मुस्लिम समुदाय तक भी पहुंच रही पीएम के "मन की बात" - Ekhabri.com

मुस्लिम समुदाय तक भी पहुंच रही पीएम के “मन की बात”

पसमांदा मुसलमानों के जरिए मुस्लिम समुदाय में पैठ बनाने की कोशिश के बाद भाजपा अब इस उद्देश्य से और नए प्रयोग करने जा रही है। उप्र भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने वर्ष 2022 के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रमों को संकलित कर उनका उर्दू में अनुवाद कराया है और इसे 114 पन्नें की किताब की शक्ल दी है। इसे अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मुसलमानों को भाजपा के करीब लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इस किताब को मुस्लिम विद्वानों व उलमा को भेजकर उस पर उनकी प्रतिक्रियाएं ली जा रही हैं।

 

 

 

मकसद है कि मोदी के विचारों और उनके नेतृत्व में चल रही केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को मुस्लिम समुदाय के चिंतनशील लोगों तक पहुंचाया जाए। जब मोदी के विचारों और उनकी अगुआई वाली सरकार के काम पर मुस्लिम विद्वानों की मुहर लगेगी तो मुसलमानों के बीच उसकी स्वीकार्यता भी ज्यादा होगी।

 

 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि “मन के बात” के संकलन रूपी किताब का जल्द विमोचन कराया जाएगा। अभी किताब को मुस्लिम विद्वानों व उलमा को भेजा जा रहा है। उनके संदेशों को भी किताब में शामिल किया जाएगा। विमोचन जल्द पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी से कराने की तैयारी है। बाद में किताब मुस्लिम समुदाय के बीच बांटी जाएगी।

 

 

 

बासित का मानना है कि प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को विभिन्न् समुदायों और आयु वर्ग के लोग चाव से सुनते हैं। लोगों के बीच प्रधानमंत्री की विशेष अपील, स्वीकार्यता और प्रभाव है। भाजपा के खेवनहार के रूप में जब उनके विचार उर्दू में छपी किताब की शक्ल में मुस्लिम बिरादरी के पास पहुंचेंगे तो भाजपा को लेकर मुसलमानों के बीच फैली तमाम भ्रांतियां भी दूर होंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *