रायपुर, 10 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और राजकीय गमछा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, खनिज भंडार, वन संपदा और पर्यटन स्थलों की जानकारी साझा करते हुए राज्य में आर्थिक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने पोलैंड समेत अन्य यूरोपीय देशों के निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है और यहां निवेशकों को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पोलैंड का संसदीय दल राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से काफी प्रभावित हुआ।
छत्तीसगढ़-पोलैंड सहयोग की संभावनाओं पर जोर
पोलैंड की संसदीय समिति के अध्यक्ष पावेल कोवल ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ आकर बेहद अच्छा अनुभव हुआ। उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन का दौरा किया, जहां राज्य की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड की यात्रा की थी, जो 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। इस यात्रा के बाद भारत और पोलैंड के संबंध और मजबूत हुए हैं। इसी कड़ी में पोलैंड का संसदीय दल भारत के विभिन्न राज्यों की यात्रा कर रहा है और छत्तीसगढ़ उनके लिए विशेष महत्व रखता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलैंड की संसदीय समिति का छत्तीसगढ़ आना दोनों पक्षों के बीच संभावित सहयोग को और बढ़ावा देगा। राज्य सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग देगी और औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुकेश बंसल, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य और उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति और पर्यटन को लेकर एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी दिया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...