Google Analytics Meta Pixel हनी ट्रैपिंग सेक्स स्कैंडल में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार,तीन अभी भी फरार - Ekhabri.com

हनी ट्रैपिंग सेक्स स्कैंडल में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार,तीन अभी भी फरार

 

  • पीडित ने आरोपी के खाते में 5 लाख रूपये का किया ट्रांजेक्शन

 

बलौदाबाजार।शहर में चल रहे हनीट्रैप सेक्स स्कैंडल मामले को लेकर रविवार को चार आरोपियों के नाम सामने आने के बाद सभी फरार आरोपियों को सुबह तक गिरफ्तार कर लेने का दावा करने वाली पुलिस के हाथ सोमवार को सिर्फ एक आरोपी ही हाथ लगा है। जबकि मामले के अन्य तीन प्रमुख आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर है। मामले से जुडे जानकारों का यह भी आरोप है कि पूरे मामले में 11 लोगो के नाम सामने आये है क्या वजह है कि पुलिस सिर्फ चार आरोपियों के नाम ही सामने लेकर आयी है। जबकि पुलिस के पास सामने आये आरोपियों के अलावा एक नेता, दो महिला सेक्सवर्कर, दो पुलिसकर्मी व मीडिया से जुडे दो लोगो के अलावा कुल 11 आरोपी शामिल है।

 

अधिवक्ता आरोपी के खाते में पीडित ने डाले 5 लाख रूपये

सोमवार शाम सिटी कोतवाली में हुई प्रेसवार्ता के दौरान एसडीओपी निधी नाग ने गिरफ्तार किये गये एक मात्र आरोपी अधिवक्ता महान मिश्रा के संबंध में जानकारी दी कि पीडित द्वारा उनके केनरा बैंक के खाते में 5 लाख रूपये ट्रांजेक्शन होने की बात सामने आयी है जिसके आधार पर उनकी रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया है बाकि फरार लोगो को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। ब्लैकमेलिंग के मामले में दुर्गा टंडन, मोंटी उर्फ प्रत्यूष मरैया, शिरीष पाण्डेय के नाम सामने आये है फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जहॉ और भी कई चौकाने वाले नाम सामने आ सकते है वही ब्लैकमेलिंग के शिकार तीन अन्य पीडितों के भी बयान लेने की लगातार कोशिश की जा रही है अगर वे शिकायत दर्ज कराने के लिए राजी होते है तो कुछ प्रभावशाली सफेदपोशों के नाम सामने आ सकते है। सैक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सदस्यों द्वारा इन पांच मामलों में 50 लाख से अधिक की राशि पीडितों से वसूली है।

 

रैनबसेरे को बनाया अनैतिक कार्यो का अड्डा

मामले की मुख्य सरगना दुर्गा टण्डन पिछले निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ की टिकट पर चुनाव भी लड चुकी है वार्ड क्रमांक 10 से हुए इस चुनाव में उसे सिर्फ 10 वोट ही मिले थे। विवादों में घिरी यह महिला दिखावे के लिए स्व सहायता समूह भी चलाती है, 2020-21 में बस स्टैण्ड स्थित रैनबसेरा को ठेके में लिया मगर वहॉ भी अनैतिक कार्यो की सामने आने के बाद ठेका रद्द कर दिया गया था। साल बदलने के साथ ही साथी बदलने वाली यह महिला हर साल अपने पति के रूप में अपने परिचित लोगो के बीच नया नाम लेकर आ जाती थी, अलग-अलग समय में तीन पुरूषो को अपने पति के रूप में बताने वाली यह महिला वर्तमान में मामले के दूसरे फरार आरोपी मांेटी को अपना चौथा पति बताती है। मामले में चार आरोपी में से तीन आरोपी दुर्गा टण्डन, शिरीष पाण्डेय व महान मिश्रा ये अलग-अलग समय में जोगी कांग्रेस पार्टी से जुडे थे।

 

यह है मामला

उल्लेखनीय है कि है सैक्स रैकेट का यह पूरा संगठित गिरोह है जो पहले गिरोह में शामिल युवतियों के माध्यम से धनाढ्य ग्राहकों को फंसाते है फिर तय स्थान पर अनैतिक कृत्यांे का वीडियों फिल्म बनाकर उन्हे ब्लैकमेलिंग करते है।

 

पीडितों के नाम रखे जा रहे गोपनीय

ब्लैकमेलिंग व हैनी ट्रैपिंक के शिकार तो कई है मगर बदनामी के डर से सामने नही आ रहे है जो 5 मामले भी सामने आये है उनमें सिर्फ 2 ही बयान देने के लिए राजी हुए है जबकि पुलिस का कहना है कि अगर शिकायतकर्ता सामने आते है तो उनकी पहचान को गुप्त रखते हुए एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया जायेगा और कार्यवाही की जायेगी। इससे पीडित की सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवारिक स्थिति भी खराब नही होगी।

 

इधर राजनीति भी गरमाई

ब्लैकमेलिंग के इस पूरे मामले में कुछ नेताओं की संलिप्तता सामने आने के बाद राजनीति भी गर्मा गयी है सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *