अंधे कत्ल का खुलासा, पति ही निकला खूनी दरिंदा
राजनांदगांव। राजनांदगांव चौकी के थाना क्षेत्र के गांव गुंडरदेही में हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस महिला की हत्या हुई उसका कातिल उसका पति ही निकला। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। मामूली विवाद में गुस्से में आकर पति ने ऐसी हैवानियत दिखाई की हत्या के बाद लाश को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हत्या के आरोपी जगदीश राम साहू 36 वर्ष निवासी गुंडरदेही थाना अंबागढ़ चौकी, जिला राजनांदगांव का है। 14 जुलाई को प्रार्थी जगदीश पिता गणेश साहू निवासी गुण्डरदेही द्वारा थाना आकर रिपोर्ट कराई गई कि 12 जुलाई को दोहपर 3.30 से 4.15 बजे के मध्य प्रार्थी की पत्नी पद्मिनि साहू 32 साल बिना बताये कहीं चली गई है, जिसकी दिमागी स्थिति सही नहीं है कि रिपोर्ट पर थाना अंबागढ़ चौकी में गुम इंशान का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 18 जुलाई को जगदीश साहू ने अंबागढ़ चौकी आकर सूचना दी कि ग्राम गुंडरदेही उसके घर के पास तालाब में एक महिला का शव (धड़) तालाब में देखा है, जिस पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और अज्ञात महिला के शव का धड़ जिसका दोनों हॉथ, दोनों पैर व सर कटा हुआ मिला, जिसके पेट में लोहे का पाइप तार से बंधा हुआ मिला। अम्बागढ़ चौकी पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत अपराध दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल शव की पहचान कराने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। सायबर सेल की टीम, फोरेंसिक टीम, गोताखोर टीम एवं डॉग स्कार्ड मौके पर पहुंची और सभी संयुक्त रूप से छानबीन करने लगी तभी गोताखोर द्वारा तालाब से शव का एक हाथ और एक पैर तार से बंधा हुआ निकाला गया। फोरेंसिंक टीम द्वारा प्रार्थी जगदीश साहू के घर का सूक्ष्म मुआयना किया गया, जिसमें उन्हें खून के धब्बों को धोने जैसे साक्ष्य मिले, जिससे पुलिस को प्रार्थी जगदीश साहू पर पत्नी को मारने की शंका हुई। संदेही प्रार्थी जगदीश से पूछताछ करने पर वह उस शव का पहचानने से इंकार किया। दूसरे दिन 19 जुलाई को थाना अंबागढ़ पुलिस एवं सायबर सेल की टीम द्वारा संदेही जगदीश के घर एवं दुकान की तलाशी ली गई जिसमें उसकी पत्नी पद्मिनी के पहने हुए जेवरात उसके दुकान में छुपाकर रखे मिले। जगदीश साहू से गहन पूछताछ की गई, जिस पर आरोपी जगदीश ने कबूल किया कि 12 जुलाइ को बच्चों के स्कूल जाने के बाद पत्नी के साथ आपसी विवाद हुआ, जिसमें उसके द्वारा पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...