भिलाई के छावनी अनुविभाग पुलिस ने सुपेला के डेरा बस्ती में अवैध शराब की खेप पहुंचने की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस की टीम डेरा बस्ती के दो घरों घुसी और तलाशी ली। वहां शराब तो नहीं मिली। लेकिन, पुलिस की टीम खुद ही मुसीबत में पड़ गई। लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। बस्ती के लोगों का आरोप था पुलिस कर्मियों ने घर की महिलाओं को लात मारी। उनमें से एक महिला गर्भवती है। घर का चावल फेंक दिया। कुछ देर बाद सुपेला थाना की बैकअप टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस जिनके घरों में घुसी थी। उन्होंने पुलिस से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस वालों के खिलाफ शिकायत की है।
छावनी अनुविभाग की टीम को जानकारी मिली कि सुपेला के डेरा बस्ती में मध्य प्रदेश से 100 पेटी अवैध शराब की खेप पहुंची है। इस पर छावनी सीएसपी स्क्वाड की टीम, रक्षा टीम की महिला आरक्षकों के साथ डेरा बस्ती पहुंची। पुलिस ने सुविता धुर्वे और शिवा धुर्वे के घर में घुसी। उनके घर की तलाशी ली। लेकिन, घर में शराब नहीं मिली। जब पुलिस वहां से निकलकर जाने लगी तो डेरा बस्ती के लोगों ने उन्हें घेर लिया।
सुविता धुर्वे और शिवा धुर्वे ने अपनी शिकायत में विवेक सिंह पोद्दार और रत्नेश शुक्ला नाम के सिपाहियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। आरोप है कि सिपाहियों ने परिवार की एक गर्भवती महिला को धक्का देकर नीचे गिराया, उसे लात मारी और घर में प्रवेश किया। जमुना बाई नाम की एक महिला का नसबंदी का आपरेशन हुआ था और वो कमरे में लेटी हुई थी। पुलिस ने उस महिला से जबरदस्ती करते हुए उसे पलट दिया। घर में कमला बाई नाम की एक दिव्यांग महिला रहती है। उन्होंने महिला के घर में रखे 35 किलो चावल को गिराकर बिखेर दिया।
तलाशी के बाद भी जब घर में शराब नहीं मिली तो डेरा बस्ती आक्रोशित लोगों ने पुलिस को ही घेर लिया। लोगों का आरोप था कि बिना किसी ठोस आधार के उन्हें परेशान किया गया। सिपाही विवेक सिंह पोद्दार और रत्नेश शुक्ला ने महिलाओं से दुर्व्यवहार किया और उनसे मारपीट की। जब भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया तब सुपेला थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत भी की है।
भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने कहा कि पुलिस ने किसी से भी मारपीट नहीं की। छावनी टीम को मध्यप्रदेश की अवैध शराब लाई जाने की सूचना मिली थी। तब वहां की टीम यहां आई थी। सूचना मिलने पर दूसरे अनुविभाग की टीम किसी अन्य अनुविभाग में जाकर कार्रवाई करती है। उसी के तहत इस बार भी कार्रवाई की गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...