Google Analytics Meta Pixel यूक्रेन में फिर बरसीं रूसी मिसाइलें - Ekhabri.com

यूक्रेन में फिर बरसीं रूसी मिसाइलें

रूसी सेना ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइलों की बारिश की। यूक्रेन के चार शहरों पर 70 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं। ताजा हमले राजधानी कीव और दूसरे बड़े शहर खार्कीव की बिजली-पानी की व्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। भीषण ठंड के मौसम में दसियों लाख बिना बिजली के जीने को मजबूर हैं।

 

 

रूस के ताजा हमले में कीव, खार्कीव, क्रिवीरीह और जपोरीजिया निशाना बने हैं। ताजा हमले की आशंका से यूक्रेन के शहरों में हवाई हमले से सतर्क करने वाले सायरन बजने शुरू हो गए थे। यूक्रेन की वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इनहैट ने बताया है कि रूसी सेना ने शहरों पर 70 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। दावा किया गया है कि इनमें से ज्यादातर  मिसाइलें आकाश में ही मार गिराई गईं। रूसी सेना ने ये मिसाइल काला सागर में लंगर डाले युद्धपोतों से दागीं, जबकि कुछ मिसाइल आकाश में उड़ रहे बमवर्षक विमानों ने छोड़ीं। शुक्रवार के हमले में भी यूक्रेन के बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया गया। भीषण ठंड में यूक्रेन की बिजली व्यवस्था भंग कर रूस उसे ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहता है।

 

 

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवीरीह में रूसी मिसाइलों ने आवासीय भवन को निशाना बनाया। इस हमले में दो लोग मारे गए और पांच घायल हुए। यहां पर कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जबकि जपोरीजिया शहर पर 18 मिसाइलें दागी गईं। खार्कीव की नागरिक सुविधाओं पर तीन हमले किए गए।

 

 

 

कीव के मेयर विटाली क्लित्स्को ने बताया है कि राजधानी के चार भागों में मिसाइल हमले के धमाके हुए। हमले के चलते कीव की मेट्रो रेल सेवा रोक दी गई है, उसकी सुरंगों में श्ाहरवासी शरण ले रहे हैं। राष्ट्रीय रेलवे के संचालक ने बताया है बहुत से स्टेशनों में बिजली नहीं है। इसके कारण कई मार्गों पर रेल सेवा बाधित है। कुछ जगहों पर स्टीम इंजन से ट्रेन चलाई जा रही हैं। दो दिन से तेज हुई यूक्रेनी गोलाबारी में रूस के कब्जे वाले लुहांस्क प्रांत को काफी नुकसान हुआ है। रूसी सीमा के नजदीक के एक गांव में यूक्रेनी हमले में आठ लोग मारे गए हैं और 23 घायल हुए हैं। एक अन्य स्थान पर एक आदमी की मौत हुई है।

Read Also  तेल टैंकर से कई वाहनों की टक्कर में 90 से अधिक लोगों की मौत

 

 

ईयू ने रूस के 168 संस्थानों-कंपनियों पर लगाई रोक
यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस पर प्रतिबंधों के नौवें पैकेज की घोषणा कर दी। इन प्रतिबंधों से रूस के सैन्य और औद्योगिक संस्थानों पर असर होने के आसार हैं। इन प्रतिबंधों में रूस के 168 संस्थानों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये वे संस्थान और कंपनियां हैं जिनके रूसी सेना या हथियार निर्माण से संबंध हैं। ये कंपनियां रूसी सेना के काम आने वाले उपकरण या पोशाक बनाती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...