Google Analytics Meta Pixel दुर्ग में अधूरे अंडरब्रिज को खोल रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां - Ekhabri.com

दुर्ग में अधूरे अंडरब्रिज को खोल रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

रायपुर नाका के अधूरे अंडरब्रिज को आवागमन के लिए खोलने का प्रयास कर रहे निर्दलीय पार्षद अरुण सिंह समेत स्थानीय लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। पुलिस के लाठियां भांंजने से कई लोगों के घायल होने की खबर है। 15 दिन पहले ही पार्षद और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा था कि अंडरब्रिज बचे काम को जल्द पूरा कर खोलने की मांग की थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि प्रशासन द्वारा ब्रिज न खोला गया तो 15 सितंबर की सुबह 11 बजे स्थानीय नागरिकों के साथ अंडरब्रिज आम जनता के लिए खोल देंगे।

 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, तितुरडीह वार्ड 21 के पार्षद अरुण सिंह के नेतृत्व में स्थानीय नागरिक सुबह 11 बजे रायपुर नाका अंडरब्रिज पहुंचे और अंडरब्रिज को खोलने का प्रयास करने लगे। इस पर वहां तैनात पुलिस जवानों ने पार्षद समेत स्थानीय लोगों पर लाठियां चलानी शुरू कर दी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी मौके जमे हुए हैं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनकी मांग है कि जिनके आदेश पर लाठियां चलाई गई हैं, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। अन्यथा उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही और भी ज्यादा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

 

गौर हो कि पार्षद अरुण सिंह और स्थानीय लोगों द्वारा अंडरब्रिज को शुरू करने की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया था। पार्षद और प्रदर्शनकारी निर्धारित समय रायपुर नाका पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पार्षद सहित वार्ड के नागरिकों को निर्माण पूरा न होने का हवाला देते हुए शुरू न करने के लिए समझाया। लेकिन, लोगों पर इसका असर नहीं हुआ। लोग उग्र हो गए और अंडरब्रिज पर आवागमन को बाधित कर टीन शेड को हटाने का प्रयास करने लगे। यह देखकर वहां मौजूद पुलिस ने लाठियां चलानी शुरू कर दी।

Read Also  पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

 

इससे पहले दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने रेलवे और ब्रिज निगम के अधिकारियों के साथ रायपुर नाका अंडरब्रिज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद ब्रिज निर्माण का काम पूरा होने में 15 दिन का समय और लगने की बात कही गई थी। विधायक अरुण वोरा ने यह भी बताया था कि रायपुर नाका के साथ धमधा नाका अंडरब्रिज का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों के कराया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...