मध्य प्रदेश के रायसेन में राष्ट्रीय राजमार्ग- 12 पर सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सेमरी खुर्द के सड़क पर बैठीं 16 गायों को रात में अज्ञात वाहनों ने रौंदा दिया। इससे गायों की मौत हो गई। सुबह इस मार्ग से जा रहे कम्प्यूटर बाबा ने जब सड़क पर मृत गोवंश को देखा तो वे वहां धरना देकर हादसे पर विरोध जताने लगे। इस बीच हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। कम्प्यूटर बाबा व हिंदू संगठनों ने प्रशासन के अफसरों से लापरवाह डंपर चालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
सूचना मिलते ही एएसपी अमृत मीणा, सुल्तानपुर थाना प्रभारी रंजीत सराठे भी मौके पर पहुंचे । वहीं कम्प्यूटर बाबा सहित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को समझाया और डंपर चालकों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद बाबा ने धरना समाप्त कर दिया। इस घटना के विरोध श्री हिन्दू उत्सव समिति सुल्तानपुर, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
गोवंश के सड़क पर बैठने से रोजाना कहीं न कहीं हादसे होते हैं। मवेशियों के सड़क पर बैठने से पिछले हादसों को याद करें तो रायसेन के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेश जैन की मौत उनकी कार ग्राम पठारी के पास सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराने के कारण हुई थी। नर्मदापुरम में चार हाकी खिलाड़ियों का वाहन सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराकर पलट गया गया। चारों खिलाड़ियों की मौत हो गई।
अक्सर सड़क पर सैकड़ों गोवंश बैठे नजर आते हैं। भोपाल से एनएच-12 पर मंडीदीप, ओबेदुल्लागंज, गौहरगंज, बाड़ी, बरेली, उदयपुरा, देवरी तक 50 से अधिक स्थानों पर सड़क पर गोवंश के झुंड बैठे रहते हैं। इसी तरह एचएच-146 भोपाल-सागर मार्ग पर बिलखिरिया, खरबई, रायसेन, सांची, विदिशा में भी गोवंश 50 से अधिक स्थानों पर झुंड के रूप में बैठे रहते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...