Google Analytics Meta Pixel महाराष्ट्र में बढ़ा सियासी घमासान - Ekhabri.com

महाराष्ट्र में बढ़ा सियासी घमासान

विधायकों के विद्रोही होने से परेशान शिवसेना के नेता अब धमकी देने पर उतर आए हैैं। वे एक ओर केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगा रहे हैं, तो दूसरी ओर अपने ही शासनवाले राज्य में विद्रोही विधायकों को मुंबई लौटने की चुनौती दे रहे हैैं। उनकी धमकियों का असर विद्रोही गुट पर तो नहीं हो रहा है, लेकिन जगह-जगह शिवसैनिक विद्रोही नेता एकनाथ शिंदे एवं उनके खेमे के अन्य विधायकों के घरों एवं कार्यालयों में तोड़फोड़ कर रहे हैैं।
इतने बड़े स्तर पर विद्रोह के बाद शिवसेना में अब सिर्फ 16 विधायक और तीन मंत्री ही रह गए हैैं। इन तीन मंत्रियों में भी दो उद्धव ठाकरे एवं अनिल परब विधान परिषद के सदस्य हैं। सिर्फ उद्धव के पुत्र आदित्य ठाकरे ही विधानसभा सदस्य हैं। इस दुर्गति के बावजूद शिवसेना अपनी ‘शैली” छोड़ने को तैयार नहीं है। युवा नेता आदित्य ठाकरे से लेकर संजय राउत तक विद्रोही विधायकों को सीधी धमकियां दे रहे हैैं।
आदित्य ठाकरे की खुली धमकी
आदित्य ठाकरे ने युवा शिवसैनिकों को कहा कि निकट भविष्य में दो फ्लोर टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। एक विधानसभा के अंदर होगा, तो दूसरा बाहर सड़कों पर होगा। फ्लोर टेस्ट के दिन बागियों को पहले हवाई अड्डे पर उतरना होगा। वहां से विधान भवन का रास्ता बांद्रा, वर्ली, परेल, भायखला होते हुए ही जाता है। सभी क्षेत्र शिवसेना के प्रभाव वाले माने जाते हैं। खासतौर से वर्ली से तो खुद आदित्य ठाकरे चुनकर आए हैं और हाल ही में इसी क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखनेवाले सचिन अहीर को शिवसेना ने विधान परिषद में भी भेजा है। आदित्य ठाकरे के ये शब्द बागी विधायकों को सीधे धमकी देनेवाले हैं। आदित्य ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे यहां पर सेना, सीआरपीएफ एवं अर्धसैनिक बल तैनात कर सकते हैं। लेकिन उन्हें (केंद्र को) देश को यह जवाब भी देना होगा कि क्या यहां जो हो रहा है, वह लोकतांत्रिक है?
संजय राउत शुरू से ही विद्रोहियों को धमका रहे
शिवसेना नेता संजय राउत पार्टी में बगावत के बाद से ही विद्रोहियों पर निशाना साधते आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कब तक रहोगे गुवाहाटी में, कभी तो आओगे चौपाटी में। उन्होंने बागियों को मृतदेह तक करार दे दिया है। राउत ने उपनगर दहिसर की शिवसेना की रैली को संबोधित करते हुए फिर महाराष्ट्र के विभाजन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा महाराष्ट्र को तोड़ना चाहती है। इससे पहले, भी राउत ने कहा था कि शिवसैनिकों में आग है जो भड़क रही है। यह भड़कती रहनी चाहिए।
विद्रोहियों के समर्थक भी देने लगे मुहंतोड़ जवाब
अब विद्रोही विधायकों के समर्थक भी शिवसेना को मुंहतोड़ जवाब देने लगे हैं। एक दिन पहले एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में विद्रोहियों के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया गया। कोल्हापुर और शिल्लोड में क्रमश: वहां के विधायकों प्रकाश्आरबेडकर एवं अब्दुल सत्तार के पक्ष में उनके समर्थकों ने रैली निकाली।
केसरकर का राउत पर निशाना
शिंदे गुट की ओर से इन दिनों प्रेस से बात कर रहे विधायक दीपक केसरकर ने भी संजय राउत को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि उनके जैसा प्रवक्ता जिस दल को मिले वह कभी आगे नहीं जा सकता। एक दिन पहले भी केसरकर ने कहा था कि विद्रोही विधायकों अपने नेता शिंदे के आदेश पर हैैं, नहीं तो शिवसैनकों को मुंहतोड़ जवाब देने उन्हें भी आता है। उन्होंने यह भी कहा था कि राजनीतिक घटनाक्रम के खत्म होने के बाद शिवसैनिकों को जवाब दिया जाएगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *