– भाजपा नेताओ, कार्यकर्ताओ में बाटी जिम्मेदारी
रायपुर। राज्य की भूपेश सरकार की नीतियों और युवाओं से किए वादाखिलाफी के विरोध में 24 अगस्त को राजधानी में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास घेराव का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले होगा। जिसमें भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्य्क्ष तेजस्वी सूर्या मुख्य रूप से शामिल होंगे।भाजयुमो के इस आंदोलन में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 5000 हज़ार युवा शामिल होंगे और मुख्यमंत्री निवास घेराव कर हल्ला बोलेंगे।
इसी कड़ी में मूणत ने गुरुवार को सोनकर बाड़ी सुंदर नगर में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चारो मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक ली और आगमी 24 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर चर्चा की। इस दौरान मूणत ने कार्यकताओं से आह्वान किया कि रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 5 हज़ार युवा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए निकलेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए आरोप लगाया कि इस दमनकारी,कमीशनखोरी और वादाखिलाफी करने वाली सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन से सरकार को अपदस्थ करने की उल्टी गिनती की शुरूआत होगी।
रोजगार के मुद्दे पर झूठ बोलती है सरकार
मूणत ने बैठक को संबोधित करते हुए राज्य की भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने युवाओं को ही नही, बल्कि महिलाओं, बुजुर्गों, कर्मचारियों, कारोबारियों और किसानो के साथ भी छल किया है। एक तरफ जंहा युवाओं को रोजगार देने का वायदा पूरा नही किया,वही बेरोजगारी भत्ता देने जैसी घोषणा को कूड़े में डाल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के मुद्दे पर यह सरकार झूठ बोलती है,युवाओं को गुमराह करती है, मुख्यमंत्री खुद विधानसभा में स्वीकार चुके है कि मात्र 18 हज़ार लोगो को ही रोजगार मिला है। फिर 5 लाख लोगो का रोजगार देने का होर्डिंग लगाकर बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक कर रही है। मगर प्रदेश के युवा अब मुख्यमंत्री और कांग्रेस के किसी भी छलावे में नही आने वाले है, युवा और प्रदेश की जनता जल्द से जल्द इस सरकार से मुक्ति के लिए बेताब है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को देख रही है, भाजपा ही जनता की आवाज बनेगी।
हर बूथ से 25 यूथ का लक्ष्य
मूणत ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से 25 यूथ के शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, भाजयुमो के प्रभारी अनुराग सिंहदेव, भाजपा जिला के महामंत्री ओंकार बैस, प्रफुल्ल विश्वकर्मा गोपी साहू, गोवर्धन खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र जिला उपाध्यक्ष बजरंग खंडेलवाल,जिला उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी, समेत चारों मंडल के मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर ,प्रीतम ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर ,श्रीनिवास राव, पार्षदगण दीपक जायसवाल, गज्जू साहू, भोलाराम साहू पुरुषोत्तम देवांगन, कमलेश, बसंत वर्मा, सुनील चंद्राकर मधु चंद्रवंशी समेत सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...