Google Analytics Meta Pixel मुंबई के पास लावारिस नाव में मिलीं तीन एके-47 राइफलें - Ekhabri.com

मुंबई के पास लावारिस नाव में मिलीं तीन एके-47 राइफलें


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से 180 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के श्रीवर्द्धन बंदरगाह क्षेत्र में दो संदिग्ध नौकाएं मिली हैं। इनमें से एक पर तीन एके-47 राइफलें और 200 से ज्यादा कारतूस मिले हैं। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि एक आस्ट्रेलियाई कंपनी के नाम पर पंजीकृत यह स्पीड बोट मानसूनी हवाओं के कारण ओमान से बहकर श्रीवद्धर्न तक आ पहुंची है।


गुरुवार सुबह श्रीवर्द्धन क्षेत्र में हरिहरेश्वर बीच के पास समुद्र में एक लावारिस स्पीड बोट खड़ी देखी गई। स्थानीय लोगों को कुछ संदिग्ध लगा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस एवं तहसीलदार ने बोट के निकट जाकर देखा तो उन्हें उसमें एक बाक्स रखा दिखाई दिया, जिसमें तीन एके-47 राइफलें एवं दो सौ से ज्यादा कारतूस रखे मिले। इसकी सूचना तुरंत रायगढ़ के जिलाधिकारी एवं अन्य उच्च अधिकारियों को दी गई।


भारतीय तटरक्षक दल (कोस्टगार्ड) ने नाव पर लगी पंजीकरण प्लेट के जरिए छानबीन शुरू की। तब पता चला कि स्पीड बोट के गायब होने की सूचना जून के अंतिम सप्ताह में ही ओमान में दर्ज करवाई गई थी। श्रीवर्द्धन मुंबई के पड़ोसी जिले रायगढ़ का एक छोटा बंदरगाह है। इसका उपयोग सामान्यत: स्थानीय मछुआरों द्वारा किया जाता है। इससे पहले भी यह हथियारों एवं विस्फोटकों के कारण ही चर्चित रह चुका है। करीब 30 साल पहले 12 मार्च,1993 को मुंबई में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के लिए आरडीएक्स इसी बंदरगाह पर उतारा गया था।


जून में मस्कट से यूरोप जा रही इस वोट का इंजन हो गया था फेल


गृहमंत्रालय का भी प्रभार देख रहे उपमुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि संदिग्ध स्पीड बोट से संबंधित पुख्ता जानकारी भारतीय तटरक्षक दल ने जुटा ली है। यह नाव एक आस्ट्रेलियाई महिला की है। उसका पति ही इसका कप्तान है। 26 जून, 2022 को मस्कट से यूरोप की ओर जाते हुए स्पीड बोट का इंजन फेल हो गया था। तब बोट पर सवार लोगों ने सहायता की गुहार लगाई। निकट से ही जा रहे कोरियन नौसेना के एक जहाज ने आपातस्थिति में इस स्पीड बोट पर सवार लोगों की मदद की और उन्हें सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन तब समुद्र में ज्वार (हाई टाइड) की स्थिति होने के कारण इस नाव को खींचकर किनारे नहीं लाया जा सका, और यह नाव ज्वार के दौरान ही बहकर ओमान की खाड़ी से मुंबई के निकट श्रीवर्द्धन तक आ गई। फडणवीस के अनुसार इस बात की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद मुंबई पुलिस हाई एलर्ट पर है और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...