Google Analytics Meta Pixel राजधानी रायपुर में जी-20 देशों की बैठकों के लिए तैयारियां शुरू - Ekhabri.com

राजधानी रायपुर में जी-20 देशों की बैठकों के लिए तैयारियां शुरू

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सितम्बर 2023 में प्रस्तावित जी-20 देशों की चौथी स्थायी वित्त कार्य समूह बैठक की व्यवस्था के संबंध में प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में जी-20 की बैठकों की व्यवस्थाओं के समन्वय हेतु गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।      बैठक में जी-20 देशों की बैठकों की व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों से व्यापक चर्चा की गई। जी-20 बैठक की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए राज्य स्तर पर अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसमें जी-20 की बैठकों की व्यवस्थाओं के लिए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह प्रोटोकॉल व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी आयुक्त जनसम्पर्क श्री दीपांशु काबरा और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल श्री अनिल कुमार साहू और  राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी श्री अरविंद सिंह को नियुक्त किया गया है।    सुरक्षा एवं यातायात और प्रोटोकॉल के प्रभारी अधिकारी आईजी रायपुर रेंज श्री अजय यादव और गृह विभाग के संयुक्त सचिव श्री अभिजीत सिंह को बनाया गया है। रायपुर सिटी स्प्रूसिंग व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी संचालक नगरीय प्रशासन श्री अयाज फकीरभाई तम्बोली और नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है। जी-20 की बैठक में शामिल होने वाले अतिथियों को भ्रमण और भारतीय अनुभव के लिए प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल श्री अनिल कुमार साहू को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जी-20 की बैठकों के प्रचार एवं ब्रांडिंग के प्रभारी अधिकारी आयुक्त जनसम्पर्क श्री दीपांशु काबरा और संचालक जनसम्पर्क श्री सौमिल रंजन चौबे को बनाया गया है। अतिथियों को उपहार एवं स्मारिका इत्यादि की व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी छत्तीसगढ़ आवासीय आयुक्त नई दिल्ली श्री अजीत बसंत और संचालक ग्रामोद्योग श्री अरूण प्रसाद को बनाया गया है। संचालक संस्कृति श्री विवेक आचार्य को जी-20 की बैठकों के दिवसों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी बनाया गया है।
मुख्य सचिव ने राज्य के नोडल अधिकारियों को जी-20 की बैठकों के लिए आयोजित भारत सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अभी से तमाम व्यवस्थाओं की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से जुडे़ विभिन्न अधिकारियों का प्रशिक्षण देने की तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिस मार्ग से जी-20 देशों के अतिथि प्रतिनिधि का आवागमन होगा, वहां पर अच्छे फूलदार पौधे लगाने और साज-सज्जा करने के निर्देश दिए है। इसी तरह से  संस्कृति और विविधता प्रदर्शित करने, सड़कों के किनारों का दीवारों पर कलात्मक पेंटिंग एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए। इसी तरह से जी-20 के लोगो विषय वस्तु का प्रचार-प्रसार करने की तैयारी करने तथा जी-20 थीम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जी-20 की बैठकों से पूर्व आईआईएम, एम्स एवं ट्रिपल आईआईटी जैसी संस्थाओं में चर्चा एवं सेमीनार आयोजित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्कूल और कॉलेजों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है।   इसी तरह जी-20 थीम वाले शिल्प मेले, नृत्य और संगीत, पर्यटन स्थल के प्रमोशन वीडियो तैयार करने एवं जी-20 सचिव के साथ समन्वय के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में जी-20 की बैठकों के लिए अधोसंरचना संबंधी कार्य, साफ-सफाई, साज-सज्जा, ठहरने हेतु होटलों में आवश्यक सुविधाओं के लिए व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था, उपहार व्यवस्था, टूरिज्म विजिट व्यवस्था, नागरिक भागीदारी (ग्रामीण हाट बाजार आदि), राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में सेमीनार (विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों आदि में जी-20 संबंधी), ट्रांसलेटर (दूभाषिया) व्यवस्था के संबंध में समन्वय, पूर्व विदेश सेवा के अधिकारियों के अनुभव प्राप्त करने एवं उनकी सेवाएं लेने संबंधी विषय पर चर्चा की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...