गाजियाबाद- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को मालीवाड़ा से चौधरी मोड़ तक रोड शो करेंगे। इस चुनाव में भाजपा का रंग जमाने के लिए वह करीब एक घंटे तक लोगों के बीच रहेंगे। रोड शो का रूट 1400 मीटर का है। इस पर लोगों को चेकिंग के बाद प्रवेश मिलेगा। पीएम मोदी शनिवार को पश्चिम यूपी को साधने आ रहे हैं। पहले दोपहर को पीएम की सहारनपुर में रैली है। इसके बाद शाम को गाजियाबाद में रोड शो होगा। दोनों के बीच में मेरठ है, जहां चुनावी शंखनाद पहले ही कर चुके हैं। मेरठ मंडल में पांच लोकसभा सीटें हैं मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर। सहारनपुर मंडल में तीन हैं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और कैराना। इनमें 2019 में भाजपा ने मेरठ मंडल की सभी सीटें जीती थीं जबकि सहारनपुर मंडल में एक सहारनपुर हार गई थी। 2014 में भाजपा ने दोनों मंडलों में क्लीन स्वीप किया था। 2019 में सपा, बसपा और रालोद का महागठबंधन था। इस बार कहानी कुछ अलग है। सपा और बसपा अलग-अलग मैदान में हैं जबकि रालोद भाजपा के साथ है। ऐसे में भाजपा 2014 की कहानी दोहराए जाने की उम्मीद कर रही है। इन सभी सीटों पर पहले और दूसरे चरण में ही चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा नेता जानते हैं कि यहां से जो बात निकलेगी, वह दूर तलक जाएगी। इसलिए, कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...