रायपुर, 31 अक्टूबर 2025।छत्तीसगढ़ की धरती 1 नवम्बर को ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनेगी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर देश के पहले डिजिटल जनजातीय संग्रहालय — शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय — का लोकार्पण करेंगे। यह अद्वितीय संग्रहालय उन आदिवासी वीरों को समर्पित है जिन्होंने अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर अपनी मातृभूमि की रक्षा की।
यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ की अस्मिता, आदिवासी संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को डिजिटल तकनीक के माध्यम से जीवंत करता है।
50 करोड़ की लागत से तैयार अनूठा डिजिटल संग्रहालय
नवा रायपुर के सेक्टर-24 में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह संग्रहालय देश का पहला डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम है।
इसमें अत्याधुनिक वीएफएक्स टेक्नोलॉजी, प्रोजेक्शन सिस्टम, डिजिटल स्क्रीन और क्यूआर कोड स्कैन सुविधा के माध्यम से दर्शक प्रत्येक कहानी को डिजिटल अनुभव के रूप में देख और सुन सकेंगे।
आदिवासी वीरता की 14 जीवंत गाथाएँ
संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के 14 प्रमुख जनजातीय आंदोलनों—हल्बा विद्रोह, सरगुजा विद्रोह, परलकोट, भोपालपट्टनम, तारापुर, लिंगागिरी, मेरिया, मुरिया, भूमकाल, सोनाखान, झंडा सत्याग्रह और जंगल सत्याग्रह—को 14 सेक्टरों में विभाजित कर प्रदर्शित किया गया है।
हर सेक्टर में संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान की प्रेरक कहानियाँ डिजिटल रूप में प्रस्तुत की गई हैं।
भव्य स्मारक और कला से सजा परिसर
संग्रहालय परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह का स्मारक, भगवान बिरसा मुंडा और शहीद गैंदसिंह की मूर्तियाँ स्थापित हैं।
यहाँ सरगुजा के कलाकारों की नक्काशीदार पैनलें, 1400 वर्ष पुराने साल, महुआ और साजा वृक्षों की प्रतिकृतियाँ तथा डिजिटल रूप में उकेरी गई ऐतिहासिक कथाएँ आकर्षण का केंद्र हैं।
परिसर में सेल्फी प्वाइंट, दिव्यांगजनों हेतु सुविधाएँ और ट्राइबल आर्ट से सजे गलियारे भी बनाए गए हैं।
आदिवासी गौरव और प्रधानमंत्री की पहल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत की थी।
उन्होंने आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पीएम जनमन और प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना जैसी ऐतिहासिक पहलें कीं।
इन योजनाओं का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में जनजातीय इलाकों को सशक्त बनाना है।
छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर ऐतिहासिक क्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाने वाला यह लोकार्पण छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
यह अवसर राज्य की रजत जयंती वर्ष को इतिहास, परंपरा और आधुनिक तकनीक के
संगम के रूप में स्वर्णाक्षरों में दर्ज करेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...