जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता के किए दर्शन। साथ ही पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश के लिए सुख शांति, समृद्धि की कामना की।
इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओ का उत्साह देखने लायक था। प्रियंका का सभी ने जोरदार स्वागत किया।









