रायपुर/सूरजपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड बिश्रामपुर जिला सूरजपुर के स्वयंसेवको द्वारा आज नगर बिश्रामपुर के मणी कंचन केंद्र के प्रांगण में कार्यरत स्वच्छता दीदी और भैया अर्थात स्वच्छता प्रहरियों के मनोबल व उत्साहवर्धन हेतु उनके कौशल प्रेरणा व सेवाभावी व्यवहार हेतु सम्मान का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें प्रहरियों को गमछा ,श्रीफल, पुष्प गुच्छ , सेनेटाइजर, मास्क प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरिया विभाग के विभाग प्रचारक गणेश राम साहू मुख्य अतिथि के रुप में तथा विभाग बौद्धिक प्रमुख संजय भारत व जिला कार्यवाह अमरदीप देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित थे, विभाग प्रचारक गणेशजी ने प्रहरियों को योद्धा की संज्ञा दी व उनके कार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला और उनकी सामाजिक सहभागिता को समाज हित में उपयोगी बताया।
इस अवसर पर संजय भारत ने व्यक्ति को स्वयं से प्रेम करते हुए स्वच्छता के अनुशासन का अपने जीवन में स्वयं अनुकरण करते हुए समाज सेवा करने पर बल दिया, जिला प्रचार प्रमुख विजय शर्मा ने कोरोना महामारी के वैश्विक समस्या में स्वयं की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु घरेलू उपचार व न्यूनतम संसाधन से आयुर्वेदिक उपचार द्वारा अपनी इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने पर सकारात्मक सुझाव प्रदान किए, उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभाग संपर्क प्रमुख सत्यम गर्ग, खंड कार्यवाह सचिन उपाध्याय, खंड व्यवस्था प्रमुख जुगेश्वर राजवाड़े, महाविद्यालयीन प्रमुख सिद्धार्थ तिवारी, विकाश अग्रवाल, संतोष गुप्ता, आनंद शर्मा तथा अन्य नगर के उपस्थित स्वयंसेवकों ने उत्साह से सक्रिय रूप से योगदान किया, कार्यक्रम का आभार सहजिला व्यवस्था प्रमुख विवेक जायसवाल जी के द्वारा व्यक्त किया गया।
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...