Google Analytics Meta Pixel नक्सलियों का वादा: अपह्रत जवान को गोली लगी,स्वस्थ्य होने पर छोड़ेंगे - Ekhabri.com

नक्सलियों का वादा: अपह्रत जवान को गोली लगी,स्वस्थ्य होने पर छोड़ेंगे

अपह्रत जवान की तस्वीर नक्सलियों ने जारी की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए हमले के बाद लापता जवान को नक्सलियों के कब्जे में बताया जा रहा है। बीजापुर के एक पत्रकार ने दावा किया है कि उसके पास नक्सलियों ने दो बार फोन किया है। फोन में नक्सलियों का कहना है कि जवान घायल है। उसे स्वस्थ होते ही दो दिन में रिहा कर दिया जाएगा। तीन अप्रैल को बीजापुर में मुठभेड़ के बाद लापता कोबरा कमांडो की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले में स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। वहीं, सभी चैनल के माध्यम से जवान का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है। इस बीच नक्सलियों ने पत्र जारी करके सरकार से बातचीत के लिए रजामंदी जाहिर की है। बीजापुर के एक पत्रकार ने बताया कि उसके पास दो बार नक्सलियों का फोन आया। उन्होंने कहा कि एक जवान को उन्होंने पकड़ रखा है। उस जवान को गोली लगी है। वह घायल है। उसका इलाज किया जा रहा है और दो दिन में उसे रिहा कर दिया जाएगा। नक्सलियों ने जवान के फोटो और वीडियो भी जल्द जारी करने की बात कही।
मध्यस्थों के नाम घोषित करें हम जवान सौंप देंगे
इससे पहले मंगलवार को नक्सलियों ने एक बार फिर दावा किया है कि कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मनहार उनके पास हैं और सुरक्षित हैं। नक्सलियों ने कहा है कि सरकार बातचीत के लिए मध्यस्थों के नाम की घोषणा करे, इसके बाद वे जवान को सौंप देंगे। साथ ही नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई मुठभेड़ में अपने 5 साथियों के मारे जाने की भी पुष्टि की है। तर्रेम क्षेत्र के जीरागुडेम गांव के पास हुई मुठभेड़ के तीसरे दिन मंगलवार को नक्सलियों ने फिर एक प्रेस नोट जारी किया है। इसमें नक्सलियों ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति खेद जताया है। साथ ही मुठभेड़ के बाद जवानों के 14 हथियार और 2000 से ज्यादा कारतूस ले जाने का दावा किया है। यह भी बताया कि नक्सली ओड़ी सन्नी, कोवासी बदरू, पदाम लखमा, माड़वी सुक्खा व नूपा सुरेश मारे गए हैं। इनमें से नक्सली सन्नी का शव नहीं ले जा सके।
दिल्ली में बनी रणनीति
दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता की ओर से जारी किए गए दो पेज के इस प्रेस नोट में कहा गया है कि अगस्त 2020 में गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली में हुई बैठक में ही इस हमले की रणनीति बना ली थी। रायपुर को इसका केंद्र बनाया गया और विजय कुमार ने अक्टूबर में 5 राज्यों के अफसरों के साथ बैठक की। इस अभियान के लिए बस्तर आईजी सुंदरराज पी. को प्रभारी बनाया और डीजी अशोक जुनेजा को विशेष अधिकारी नियुक्त किया। फिर नक्सली बोले- हम वार्ता को तैयार, पर सरकार ईमानदार नहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

वंदेमातरम् की धुन पर सजी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, दिखा अद्भुत संगम

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की संध्याकालीन बेला में राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण...