Google Analytics Meta Pixel कोरोना को खुला निमंत्रण: न चेहरे पर मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग - Ekhabri.com

कोरोना को खुला निमंत्रण: न चेहरे पर मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में जारी है। एक साल होने को पर अब तक कोरोना से राहत मिलते नहीं दिख रही है। रोज हजारों मरीज मिल रहे हैं पर लोगों की लापरवाही कम होने की बजाए बढ़ती जा रही है। लोग बाजारों में न मास्क पहने रहे हैं न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप ने एक बार फिर सरकार और लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते मामलों के बाद दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक महीने के भीतर दिल्ली में सक्रिय कोविड मरीजों की संख्या दोगुने से भी ज्यादा हो गई है। बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोग मेट्रो, रेलवे स्टेशन, बाजार, मंदिर, रेस्टोरेंट और प्रदर्शन स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना तो दूर चेहरे पर मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। बढ़ते मरीजों को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली और आसपास के इलाकों की भी पड़ताल की है। केंद्र सरकार के अनुसार दिल्ली समेत गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में केस बढ़ रहे हैं। यहां के पॉजिटिविटी रेट्स में इजाफे की बढ़त देखने को मिली रही है।
-मेट्रो में यात्री  बैठ रहे हैं पास पास
मेट्रो के सफर के दौरान भी अब यात्री सामाजिक दूरी के नियम को भूल गए हैं। मेट्रो में कोराना काल के पूर्व की तरह ही भीड़ बढऩे लगी है। यात्री पहले की तरह पास पास खड़े होकर ही सफर करते नजर आ रहे हैं। सुबह और शाम के सफर के दौरान मेट्रों में पहले की तुलना में ज्यादा भीड़ नजर आने लगी है। यात्री एक सीट छोड़कर बैठने के नियम का भी पालन नहीं कर रहे है। इसके अलावा कई मेट्रो स्टेशनों पर थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइज भी ठीक से नहीं किया जा रहा है। इस मामले में डीएमआरसी ने बताया कि, लागातार यात्रियों से कोविड प्रोटोकाल पालन करने का अनुरोध कर हैं। चेहरे पर मास्क नहीं लगाने पर लोगों पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
-रेलवे स्टेशन पर नहीं हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी आने जाने वाले यात्रियों की पहले की तरह थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइज या किसी प्रकार की जांच-पड़ताल नहीं की जा रही है। दूसरे राज्यों की ट्रेनों से दिल्ली आने वाले यात्री बेरोकटोक स्टेशन से उतरकर अपने गंतव्य पर जा रहे हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म और ट्रेनों के अंदर यात्री चेहरे पर मास्क लगाना तो दूर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी पालन नहीं कर रहे हैं। प्लेटफार्म और स्टेशन के इंट्री गेट पर भी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज भी नहीं की जा रही है। इस मामले में रेलवे प्रशासन ने बताया कि चुनिंदा इंट्री गेट पर पहले की तरह ही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं ट्रेन में यात्रियों को मास्क पहनने और कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए कहा भी जा रहा है।
-प्रदर्शन स्थलों पर भी बिना मास्क के लोग
जतंर मंतर प्रदर्शन स्थल पर भी कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ रही हैं। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी यहां आकर एकत्र हो रहे हैं और धरना दे रहे हैं। लेकिन एक भी प्रदर्शनकरी के चेहरे पर मास्क नहीं लगा है। प्रदर्शन स्थल पर भी लोग पास पास बैठे नजर आ रहे हैं। इस मामले में प्रदर्शन करने वाले सामाजिक नेताओं ने अमर उजाला से कहा, मास्क से ज्यादा हमारी मांगे जरुरी हैं। हम लोग नियम का पालन करते हुए ही प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, स्थानीय पुलिस प्रशासन भी प्रदर्शन में शामिल लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हैं। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने अमर उजाला को बताया कि, सैकड़ों की संख्या में लोग यहां रोज प्रदर्शन के लिए आते हैं। हमारा काम कानून व्यवस्था संभालना है ना की लोगों के चेहरे पर मास्क है या नहीं देखना।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...