अभिनेता आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और इंस्टाग्राम को अचानक अलविदा कह दिया है। आमिर ने यह ऐलान अपने जन्मदिन की बधाइयों का शुक्रिया अदा करते हुए किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह अपने फैंस से वैसे ही संपर्क करेंगे जैसे पहले किया करते थे। उन्होंने यह फैसला अपना काम पर पूरी तरह फोकस करने के लिए लिया है।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में कहा कि दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर इतने प्यार और इतनी गर्मजोशी के लिए आपका दिल से शुक्रिया। मेरा दिल भर आया है। दूसरी खबर ये है, कि ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट होगा। हालांकि मैं इस माध्यम पर वैसे भी ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला कर लिया है। हम वैसे ही बातचीत करेंगे जैसे पहले करते थे। आमिर ने आगे लिखते है, इसके साथ ही आमिर खान प्रोडक्शन ने अपना ऑफिशल चैनल बनाया है, तो भविष्य में मेरी फिल्मों की अपडेट आपको मिलती रहेंगी, ढेर सारा प्यार। आमिर ने चार साल के अंदर ही सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि वे पहले भी इस माध्यम पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते थे। 2018 में, आमिर ने अपने जन्मदिन पर अपनी मां की एक तस्वीर साझा करके इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत की थी जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज तक अपना फोन बंद रखने का फैसला किया था। फोन बंद करने का निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था कि सेट पर उनके डिवाइस के लगातार बजने से उनका काम प्रभावित न हो. सोशल मीडिया की दुनिया को अलविदा कहते हुए, आमिर ने अपने हैंडल पर अपने प्रशंसकों को उनके निरंतर समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद कहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...