Google Analytics Meta Pixel ये है धरती का इकलौता जीव जिसे नहीं आती मौत - Ekhabri.com

ये है धरती का इकलौता जीव जिसे नहीं आती मौत

नई दिल्ली। दुनिया में ऐसे कई जीव हैं जो अपनी खूबी के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक जीव के बार में बताने जा रहे हैं जो कभी मरता नहीं है। इसलिए इसकी उम्र का सही-सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. इस जीव की खासियत ये हैं कि सेक्सुअली मेच्योर होने के बाद वापस बच्चे वाली स्टेज में आ जाता है. उसके बाद वापस फिर से विकसित होता है. ऐसा उसके साथ हमेशा होता रहता है. इसलिए बायोलॉजिकली ये कभी नहीं मरता. आइए जानते हैं इस जीव के बारे में। इस जीव का नाम है टूरिटॉपसिस डॉह्र्नी। ये जेलीफिश की एक प्रजाति है, इसे अमर जेलीफिश भी कहते हैं. इनका आकार बेहद छोटा होता है. ये जब पूरी तरह से विकसित हो जाते हैं तब इनके शरीर का व्यास 4.5 मिलिमीटर होता है. इनकी लंबाई और चौड़ाई बराबर ही होती है। युवा टूरिटॉपसिस डॉह्र्नी के 8 टेंटिकल्स यानी सूंड होते हैं. जबकि सेक्सुअली मेच्योर हो चुकी जेलीफिश के 80 से 90 टेंटिकल्स हो सकते हैं. ये आमतौर पर समुद्र की तलहटी में रहते हैं. इनके दो फॉर्म होते हैं. इस जेलीफिश की कई अन्य प्रजातियां भी हैं. जो दुनिया भर के विभिन्न सागरों में पाई जाती हैं.
आमतौर पर टूरिटॉपसिस डॉह्र्नी समुद्र में कितने दिनों तक जीवित रहता है. यह तो बताया गया है लेकिन यह मरता नहीं है. यह खुद को वापस नए रूप में बदल लेता है इसलिए इसकी कोई उम्र नहीं होती लेकिन छोटी सी लाइफ साइकिल होती है. अगर समुद्र का तापमान 20 से 22 डिग्री है तो ये 25 से 30 दिनों में वयस्क होकर वापस बच्चा बना जाते हैं. अगर समुद्र का तापमान 14 से 25 डिग्री है तो ये 18 से 22 दिन में ही सेक्सुअली मेच्योर होकर वापस बच्चा बन जाते हैं। ज्यादातर जेलीफिश की उम्र तय होती है। कुछ घंटों जिंदा रहती हैं, कुछ महीनों तक। हर प्रजाति की जेलीफिश की उम्र तय होती है, लेकिन टूरिटॉपसिस डॉह्र्नी इकलौती ऐसी प्रजाति है, जिसे अमरता प्राप्त है। ये वयस्क होने के बाद वापस बच्चा स्टेट में चली जाती है। इसके लिए इसके शरीर में खास तरह की कोशिकाएं होती हैं. टूरिटॉपसिस डॉह्र्नी जेलीफिश जब वह वयस्क होने की कगार यानी 12 टेंटिकल्स के साथ होती है तभी खुद को बदलने के लिए सिस्ट जैसे स्टेज में चली जाती है। यहां से वह स्टोलोंस और उसके बाद पॉलिप बन जाती है. 20 से 40 फीसदी वयस्क सीधे पॉलिप बनते हैं, उन्हें बीच में स्टोलोंस बनने की जरूरत नहीं पड़ती। ये पूरी प्रक्रिया दो दिन में हो जाती है। पॉलिप वापस विकसित होते हैं। इनके अतिरिक्त स्टोलोंस, ब्रांचेस, ऑर्गन्स, टेंटिकल्स निकलते हैं। ये फिर से कॉलोनी बनाते हैं। इस दौरान इनके बिहेवियर में बदलाव आता है न ही उन्हें किसी प्रकार की चोट लगती है। या अंग विभाजन होता है। जीवों की दुनिया में यह इकलौता ऐसा जीव है जो अपने जीवन को पूरी तरह से वापस पलट देता है। टूरिटॉपसिस डॉह्र्नी मांसाहारी होता है। ये जूप्लैंकटॉन्स खाता है। इसके अलावा मछली के अंडे और छोटे मोलस्क इसका पसंदीदा आहार होते हैं. एक और खास बात है इस जेलीफिश की. ये खाना और मल दोनों मुंह से ही करता है. ये अपनी टेंटिकल्स यानी सूंड से शिकार करता है. खाने को पकड़ता है. तैरने के लिए भी इन्हीं टेंटिकल्स का उपयोग करता है. ऐसा नहीं है कि टूरिटॉपसिस डॉह्र्नी को खतरा नहीं होता. इन्हें आमतौर पर बाकी जेलीफिश खाती हैं. इसके अलावा इन्हें ट्यूना मछली, कछुए, स्वॉर्डफिश, पेंग्विंस आदि खाते हैं. ये जेलीफिश बेहद सामान्य जैविक संरचना के बने होते हैं इसलिए इन्हें ये जीव खाते हैं. 5 फीसदी शरीर और बाकी पानी. टूरिटॉपसिस डॉह्र्नी जेलीफिश को कैप्टिविटी में रखना मुश्किल है. यानी इसे समुद्र से बाहर अलग तरह के पानी में रखना कठिन है. बड़ी मुश्किल से जापान के क्योटो यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट शिन कुबोता ने इन्हें कुछ समय के लिए समुद्र से बाहर जीवित रखा. कुबोता ने बताया कि उन्होंने दो साल तक इन जीवों को पाला, जिस दौरान इन जीवों ने 11 बार खुद को बच्चा बनाया.
*******

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका…हाई कोर्ट में Data Entry Operator के 38 पदों पर भर्ती शुरू

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...

Baglamukhi Jayanti 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का महत्व और मनोकामना पूर्ण करने की आसान विधि

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...

बस्तर में बदलती तस्वीर…कभी दहशत का गढ़ अब नक्सलियों के कमजोर होते नेटवर्क की कहानी

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...

वायरल वीडियो ने खोली पोल…बीजापुर में स्कूल निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 20, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...

बदलता मौसम दे रहा संकेत: भीषण गर्मी के बीच राहत की दस्तक, जानिए आज का पूरा हाल

By User 6 / April 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। तपती गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अब राहत की उम्मीद बन रही है। मौसम का रुख बदलने लगा है और सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की...

आज का राशिफल

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कोरबा में दो दर्दनाक सड़क हादसे: 3 की मौत, एक महिला गंभीर—इलाके में तनाव और आक्रोश

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।   पहला हादसा: बायपास पर बाइक...