Google Analytics Meta Pixel अमेरिका वैक्सीन उत्पादन में भारत की कर रहा है मदद - Ekhabri.com

अमेरिका वैक्सीन उत्पादन में भारत की कर रहा है मदद

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दावा किया है कि अमेरिका,  भारत समेत कई देशों को वैक्सीन उत्पादन में हरसंभव मदद कर रहा है। अमेरिका दुनिया को टीके की आधा अरब खुराक देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सरीखे देश खुद वैक्सीन का उत्पादन करने में सक्षम हों,  इसके लिए और अधिक क्षमता प्रदान करने का प्रयास हो रहा है। हम ऐसा करने में उनकी मदद कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं। वैसे यह मुफ्त है। हम किसी से कुछ भी नहीं ले रहे हैं और जितना संभव है उतना करने की कोशिश कर रहे हैं।
उधर,  अमेरिका ने बताया कि उसने अफगानिस्तान से लेकर जाम्बिया तक 60 से अधिक देशों को कोविड-19 के टीकों की 11 करोड़ से अधिक खुराकें भेजी हैं। यह जानकारी अमेरिका में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच दी गई हैं,  जहां वायरस के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप का अधिक प्रभाव है।
बाइडन ने वादा किया कि अमेरिका दुनिया के लिए ‘टीकों का शस्त्रागार” होगा। अमेरिका ने कोवैक्स नामक एक वैश्विक टीका कार्यक्रम के माध्यम से बड़े पैमाने पर टीकों का दान किया है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि अमेरिका अगस्त के अंत में फाइजर टीके की पांच लाख खुराक भेजना शुरू करेगा, जो उसने जून 2022 तक 100 कम आय वाले देशों को देने का वादा किया है। बाइडन ने जून के अंत तक विदेश में आठ करोड़ से अधिक खुराक भेजने का वादा किया था, लेकिन प्राप्तकर्ता देशों में रसद और नियामक बाधाओं के कारण वह केवल इसका एक ही हिस्सा भेज पाने में सक्षम हुआ है।

Read Also  वांग फुक कोर्ट में मौत का आंकड़ा 128 के पार, जली इमारतों से अभी भी मिल रहे शव

भारतीय अमेरिकी डाक्टरों ने कोविड राहत के लिए जुटाए 50 लाख डालर : भारतीय मूल के चिकित्सकों के एक संगठन के भारतीय अमेरिकी डाक्टरों ने भारत को वैश्विक महामारी से राहत के लिए 50 लाख डालर (करीब 37.10 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।
अमेरिकन एसोसिएशन आफ फिजिशियन आफ इंडियन ओरिजन (एएपीआइ) के अध्यक्ष डा. अनुपमा गोतिमुकुला ने कहा कि प्रभावशाली भारतीय अमेरिकी चिकित्सकों ने इस धन का इस्तेमाल भारत में 45 अस्पतालों को 2300 आक्सीजन कान्सनट्रेटर, 100 वेंटिलेटर और 100 उच्च प्रवाह वाले नेजल कैनुला मशीन मंगाई गई हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...