Google Analytics Meta Pixel नक्सली कमाण्डर हिड़मा का एसपी को फोन :लापता एक जवान हमारे कब्जे में हिम्मत हो तो छुड़ा लें - Ekhabri.com

नक्सली कमाण्डर हिड़मा का एसपी को फोन :लापता एक जवान हमारे कब्जे में हिम्मत हो तो छुड़ा लें

जगदलपुर। सीआरपीएफ का लापता जवान राजेश्वर कुमार मनहस नक्सलियों के कब्जे में हो सकता है। शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद से वह लापता है। नक्सल कमाण्डर हिड़मा ने बीजापुर पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप को फोन करके यह जानकारी देते हुए बताया कि लापता जवान नक्सलियों के कब्जे में है। साथ ही उसने यह धमकी भी दी है कि हिम्म्त है तो अपह्रत जवान को छुड़ा लें। इस फोन से पुलिस के होश उड़ गए हैं। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फोन में कितनी सच्चाई है परंतु यह बात सच है कि शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद सीआरपीएफ का जवान राकेश्वर सिंह लापता है।सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का जवान राजेश्वर कुमार मनहस जम्मू-कश्मीर का रहना वाला है। मुठभेड़ के बाद उसके लापता होने के बाद से ही उसके अपहरण हो जाने की आशंका जताई जा रही थी। रविवार की शाम नक्सल कमाण्डर हिड़मा ने एसपी कमलोचन कश्यप को फोन करके राजेश्वर कुमार मनहस को अपह्रत कर लेने की जानकारी दी। साथ ही यह चुनौती भी दी कि अगर हिम्मत है तो अपह्रत जवान को छुड़ा लें। इधर बस्तर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब जगदलपुर में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगे। माना जा रहा है कि इसमें यह मुददा उठ सकता है कि नक्सलियों के चंगुल में रहे एक जवान को कैसे छुड़ाया जाए।
जवान सुरक्षित, जल्द छोड़ेंगे: नक्सली
नक्सलियों ने जवान के बारे में सूचना देते हुए कहा कि जवान राकेश्वर सिंह मनहास सुरक्षित है और उसे जल्द मुक्त कर दिया जाएगा। नक्सली जम्मू के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान राकेश्वर सिंह को अपने साथ मुठभेड़ खत्म होने के बाद अपने साथ ले गए थे। जम्मू-कश्मीर के राकेश्वर सिंह मनहास की पहले शहीद होने की सूचना परिजनों तक पहुंच गई थी जिससे परिजनों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई थी, लेकिन अब उनके सुरक्षित होने की खबर मिलने की सूचना से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
तीन ट्रैक्टरों में लाशें लादकर भागे नक्सली
घटना के बाद बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने खुलासा किया है कि शनिवार को हुई मुठभेड़ में नक्सलियों की सबसे ताकतवर मानी जाने वाली पीएलजीए बटालियन नंबर एक शामिल थी। यह वही बटालियन है जिसकी वजह से ताड़मेटला हमले में 76 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। उन्होंने बताया कि झीरम घाटी का बड़ा हमला भी इसी टीम ने प्लान किया और घटना को अंजाम दिया। सुकमा में होने वाले कई बड़े हमले नक्सलियों की यही टीम करती है। इस बटालियन के नक्सलियों का जमावड़ा शनिवार को जोनागुडा, टेकलगुड़ुम और जीरागांव में था, इसलिए जवानों का दस्ता इन्हें खदेडऩे पहुंचा था। जगदलपुर एयरपोर्ट पर बस्तर आईजी ने कहा कि इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है। 16 बड़े नक्सली लीडर घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के पास इंटेलिजेंस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर बस्तर आईजी ने बताया कि तीन ट्रैक्टरों में नक्सलियों ने अपने घायल साथियों और मारे गए नक्सलियों के शव लादे और भाग गए। ट्रैक्टर में सवार नक्सली जब्बामरका और गोमगुड़ा गांवों की तरफ गए हैं। पुलिस को एक महिला नक्सली का शव इंसास रायफल के साथ मिला है, इसकी पहचान माड़वी वनोजा के तौर पर हुई है। बस्तर आईजी ने बताया कि सात एके 47 रायफल, एक एलएमजी (लाइट मशीन गन), दो एसएलआर (सेल्फ लोडिंग रायफल) और दो यूबीजीएल मिसिंग हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...