रायपुर। मार्च शुरू होने के साथ धूप भी बढ़ रही है। धूप के प्रकोप से बचने के लिए सावधानी न बरती जाए, तो त्वचा को नुकसान बहुत होता है. हम आप को बता रहे हैं इस के बारे में कुछ ऐसी बातें, जिन के प्रति आप को इस मौसम में सजग रहना जरूरी है।
त्वचा निखरी-निखरी लगे, इसके लिए अपने डायट का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पानी पीना औऱ खाने में सलाद और फलों को शामिल करना अच्छा रहेगा।

सिर्फ सनस्क्रीन लोशन लगाकर यदि आप धूप में बाहर निकलती हैं, तो इससे त्वचा की पूरी सुरक्षा नहीं हो सकती। आपको रोज गुलाबजल में थोड़ा सा दूध डालकर रूई के फाहे से चेहरा साफ करना चाहिए।
धूप में जाने पर हमेशा किसी साए में खड़े रहें। कभी भी सूधे सूरज की किरणों में न खड़े हों।
अगर आप काफी देर के लिए बाहर हैं तो हर तीन घंटे के अंतराल पर अपने सनस्क्रीन लोशन को लगाते रहें।
धूप से जब आप वापस घर में आएं तो अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर सनस्क्रीन लोशन फिर लगाएं।
कभी भी ऐसे साबुन का इस्तेमाल न करें जिसमें हार्ड केमिकल्स हों।
अगर सनस्क्रीन नहीं है तो किसी भी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हफ्ते में दो दिन दूध और हल्दी का लेप चेहरे पर लगाएं। इससे धूप के कारण अगर आपका रंग सांवला पड़ गया हो, तो उससे निजात मिल सकती है।
घर में गुलाबजल में मुल्तानी मिट्टी का लेप लगा सकती है। त्वचा को इससे ठंडक मिलती है।
खीरे के पानी में थोड़ा सा चोकर या फिर आटे का उबटन बनाकर चेहरे और गर्दन के आस-पास लगाना चाहिए। सनबर्न से आराम मिलता है।
यदि पैरों में सनबर्न हो गए हों तो आटे के चोकर में एक चुटकी हल्दी, दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाना चाहिए। इस लेप को आधे घंटे तक पैर पर लगाकर रखें, उसके बाद ठंडे पानी से पैर धो लें, आराम मिलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...