Google Analytics Meta Pixel डराने वाली उपलब्धि: कोरोना से मौत के मामले में छत्तीसगढ़ चौथा - Ekhabri.com

डराने वाली उपलब्धि: कोरोना से मौत के मामले में छत्तीसगढ़ चौथा

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत -केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछने 24 घंटों में एक साथ मौत के मामले में 6 राज्यों की स्थिति बताई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर बरती गई लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है और मौतों  के डराने वाले आंकड़े भी सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछने 24 घंटों में एक साथ मौत के मामले में 6 राज्यों की स्थिति बताई इसमें छत्तीसगढ़ टॉप छह राज्यों में शामिल है। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले में देश के टॉप 6 राज्यों में चौथे नंबर पर है। सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार से लेकर रविवार तक यहां 99 लोगों की मौत हुई। ये सभी कोरोना संक्रमित थे। छत्तीसगढ़ 10 मौतों के साथ चौथे नंबर पर है। रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की ये स्थिति यह बताने के लिए काफी है कि प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण रफ्तार पर है। रविवार रात तक की स्थिति में छत्तीसगढ़ में एक साथ 1000 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। अकेले रायपुर शहर से 321 और दुर्ग से सबसे अधिक 345 संक्रमितों की पहचान की गई थी।
केंद्र सरकार की तरफ से टॉप सिक्स राज्यों को लेकर किया गया ट्वीट

सरकारी लापरवाही का दुष्परिणाम है ये- छत्तीसगढ़ एक बार फिर बढ़ते संक्रमण को झेल रहा है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि संक्रमण तो फैलेगा ही। शहर में क्रिकेट का आयोजन हुआ 20 हजार की कैपेसिटी में 50 हजार लोगों को बैठाया गया, स्टेडियम में…। अब इसका नतीजा है कि रायपुर और आस-पास के क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ रहा है। जितनी सावधानी बरती चाहिए थी वो नहीं बरती गई ये उसी का दुष्परिणाम है।

Read Also  दिव्यांग की कहानी ने सीएम भूपेश को किया प्रभावित, महापौर ने ढूंढकर दिया ई-रिक्शा

7 दिनों में 42 लोगों की मौत

राज्य में न सिर्फ कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है बल्कि मरने वालों की तदाद भी। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अलावा छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी आंकड़े बताए हैं। पिछले 7 दिनों में 42 लोगों की मौत हो चुकी है। फरवरी और मार्च के पहले सप्ताह में 27 से 29 लोगों की मौत हर सप्ताह रिकॉर्ड की गई थी। जनवरी के अंतिम सप्ताह में 43 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इस महीने पिछले हफ्ते रायपुर और दुर्ग जिले में 11-11 मृत्यु हुई। 42 मृतकों में से 33 पुरूष और 9 महिलाएं थी। मृतकों में 30 व्यक्तियों को दूसरी बीमारी थी। सोमवार को राज्य स्तरीय डेथ आॅडिट टीम के अफसरों ने बताया कि मृतकों में 62 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 60 साल से अधिक रही। 21 प्रतिशत 45-59 आयु के लोग थे। राज्य सरकार का दावा है कि एक केस में सूरजपुर जिले के 61 साल के व्यक्ति ने कोरोना जांच करवाने से इंकार कर दिया था। उनके परिवार में के लोगों को कोरोना हुआ था। परिवार के बाकि सदस्य जांच के बाद आइसोलेशन में रहे, लेकिन 14 मार्च को उस बुजुर्ग की मौत हो गई थी। अब सरकार लोगों से लक्षण दिखने पर 24 घंटे के अंदर ही कोरोना की जांच करवाने की अपील की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...

सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 5 करोड़ की नई घोषणा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र को करीब 175 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन...