Google Analytics Meta Pixel फुंडहर-देवपुरी मार्ग मरम्मत कार्य पर लोक निर्माण विभाग का स्पष्टीकरण - Ekhabri.com

फुंडहर-देवपुरी मार्ग मरम्मत कार्य पर लोक निर्माण विभाग का स्पष्टीकरण

रायपुर, 20 जनवरी 2026।लोक निर्माण संभाग क्रमांक-01 रायपुर के अंतर्गत फुंडहर से देवपुरी तक दो किलोमीटर लंबी सड़क के मरम्मत एवं पेच वर्क कार्य को लेकर कुछ इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में प्रसारित घोटाले से संबंधित खबरों को विभाग ने पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।

 

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने स्पष्ट किया कि फुंडहर-देवपुरी मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों को जेसीबी मशीन से पूरी तरह हटाकर पुरानी सड़क की सतह को रफ किया जा रहा है, जिसके बाद नए सिरे से डामरीकरण कराया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य नए डामरीकरण की परत की बेहतर पकड़ सुनिश्चित करना और सड़क की गुणवत्ता को मजबूत बनाना है।

 

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष क्षतिग्रस्त सड़कों की पहचान कर मरम्मत एवं पेच वर्क की स्वीकृत कार्ययोजना तैयार की जाती है। उसी योजना के अंतर्गत फुंडहर-देवपुरी मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

 

कार्यपालन अभियंता के अनुसार, इस सड़क का डामरीकरण कार्य वर्ष 2018 में कराया गया था, जिसकी औसत चौड़ाई 10.50 मीटर थी और यह कार्य एक करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुआ था। इस कार्य की परफार्मेंस गारंटी अवधि वर्ष 2021 में समाप्त हो चुकी है। वर्तमान में मरम्मत के नाम पर दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने के दावे पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं।

 

उन्होंने यह भी बताया कि सड़क के कुछ हिस्सों में स्कीडिंग की समस्या के कारण क्षति हुई थी। विभाग की स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार, केवल क्षतिग्रस्त हिस्सों को निकालकर गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में सड़क की मजबूती और यातायात की सुगमता बनी रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *