चंडीगढ़। पंजाब में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
रायकोट में कांग्रेस का परचम
रायकोट के सभी 15 वार्ड से कांग्रेस जीत गई है। रायकोट नगर काउंसिल पर पहली बार कांग्रेस ने परचम लहराया। जलालाबाद में 17 वार्डों में से 9 वार्डों में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है।
–नूरमहल में 12 निर्दलीय जीते
नंगल, लोहियां और नूरमहल में कांग्रेस का पूरा दबदबा कायम हो गया है। नंगल में 15 सीटों पर कांग्रेस, दो सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर आजाद प्रत्याशी अभी तक विजयी हुए हैं। लोहियां में भी 9 सीटों पर कांग्रेस 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। नूरमहल में सभी राजनीतिक दलों को पीछे करते हुए 12 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। भाजपा एक सीट पर विजयी हुई है।
–राजपुरा के 27 वार्डों में कांग्रेस और दो में भाजपा जीती
राजपुरा में कुल 27 वार्ड में कांग्रेस, दो में भाजपा और एक-एक सीट पर शिअद और आप को जीत मिली है। वहीं मोहाली के वार्ड नंबर 10 में दोबारा मतदान शुरू हो गया है।
-कोटकपूरा के चार वार्ड कांग्रेस के हाथ
कोटकपूरा नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की ज्योति मित्तल, वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के भूपिंदर सिंह, वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के पलविंदर कौर और वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के घनश्याम मित्तल जीत गए हैं।
-खन्ना में अकाली उम्मीदवार ने लगाए ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप
अबोहर में वार्ड नंबर 1 से लेकर 17 तक कांग्रेस जीती। 33 में भी कांग्रेस को फतेह मिली। रायकोट के 15 में से पहले 10 वार्ड पर कांग्रेस ने परचम लहराया। वहीं खन्ना में वार्ड नंबर 2 के अकाली दल के उम्मीदवार इकबाल सिंह चन्नी ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने रि काउंटिंग की मांग की है।
-इस बार 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...