Google Analytics Meta Pixel पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य - Ekhabri.com

पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य

रायगढ़ से घरघोड़ा और खरसिया से धरमजयगढ़ के बीच विभिन्न हिस्सों में प्रारंभ हुआ कार्य
रायगढ़- जिले की प्रमुख सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इनमें खरसिया से छाल और हाटी होते हुए धरमजयगढ़ तथा रायगढ़ से घरघोड़ा होते हुए धरमजयगढ़ तक सड़क के विभिन्न हिस्सों में लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य शुरू कराया गया है। कलेक्टर  रानू साहू ने निर्देश पर निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा सड़कों पर चल रहे कार्य का जायजा लेने पहुंचे। अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडे, एसडीएम घरघोड़ा श्री रोहित सिंह, एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा, ईई पीडब्ल्यूडी आर. के.खांबरा भी इस दौरान साथ रहे। सीईओ श्री मिश्रा ने सड़कों के निर्माण की स्टेटस रिपोर्ट की जानकारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से ली। उन्होंने कार्य में गुणवत्ता के कार्य की गति पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। ईई पीडब्ल्यूडी आर.के.खांबरा ने सड़कों के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डभरा-खरसिया-छाल-हाटी-धरमजयगढ़ पत्थलगांव मार्ग अंतर्गत खरसिया से छाल मार्ग तथा छाल से हाटी मार्ग में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसी तरह हाटी से धरमजयगढ़ मार्ग के बायसी में मिट्टी कार्य एवं पत्थलगांव से धरमजयगढ़ मार्ग में स्क्रेपिंग एवं बेड रोलिंग कार्य चल रहा है। इसी प्रकार रायगढ़ से धरमजयगढ़ सड़क मार्ग में जामपाली मार्ग में सरिया नाला के पास पेच एवं डीबीएम, जामपाली से घरघोड़ा मार्ग में कंचनपुर के पास तथा घरघोड़ा से पूंजीपथरा मार्ग में डब्ल्यूएमएम कार्य, पूूंजीपथरा से रायगढ़ मार्ग में स्टार ढाबा गेरवानी से गेरवानी बस्ती तथा छाल से घरघोड़ा मार्ग में जीएसबी कार्य गेरवानी बस्ती में प्रगति पर है एवं बीटी स्केरीफाइंग का कार्य तराईमाल एवं बंजारी के मध्य तथा छाल से घरघोड़ा मार्ग में देवारमार के पास तथा घरघोड़ा से लैलूंगा मार्ग में रिटेनिंग वाल का कार्य, शोल्डर में मिट्टी का कार्य, डामर स्केरीफाइंग, डब्लयूएमएम एवं नाली कार्य कराया जा रहा है। सभी पैचेज के निर्माण और मरम्मत कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...