रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और रायपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल सुशासन एक्सप्रेस ने ग्रामीण इलाकों में शासन की सेवाओं को घर-घर पहुंचाकर सुशासन का नया मॉडल स्थापित किया है। 29 मई को सुशासन तिहार के दौरान ग्राम भैंसा से शुरू हुई यह पहल अब हजारों ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है।

घर बैठे मिल रही शासन की सुविधाएं
सुशासन एक्सप्रेस के माध्यम से ग्रामीण अब बिना भटकने के ही आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ गांव में ही प्राप्त कर रहे हैं। ग्राम पंचायत संकरी के युवा उत्तम साहू को इसी पहल से घर बैठे लर्निंग लाइसेंस मिला, वहीं सांकरा के राजेश यादव को बिना किसी परेशानी के नया राशन कार्ड प्राप्त हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें बार-बार पंचायत कार्यालय या शहर नहीं जाना पड़ता।
अब तक 67 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण
जिला प्रशासन के अनुसार, सुशासन एक्सप्रेस के माध्यम से अब तक 75,864 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 67,788 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है। इनमें 15,741 आय प्रमाण पत्र, 5741 जाति प्रमाण पत्र, 6014 राशन कार्ड, 8269 ड्राइविंग लाइसेंस, 814 पेंशन, 7536 आयुष्मान कार्ड सहित अनेक सेवाएं शामिल हैं।
गांव में बन रहा वन-स्टॉप कैंप
सुशासन एक्सप्रेस किसी भी गांव में पहुंचने से तीन दिन पहले सूचना जारी कर दी जाती है। मौके पर पटवारी, सचिव, स्वास्थ्य टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहते हैं। इस तरह गांव में ही छोटा वन-स्टॉप कैंप तैयार हो जाता है, जहां लोगों को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिल जाती हैं।
प्रथम चरण सफल, अब दूसरा चरण जारी
अभनपुर, आरंग, धरसींवा और तिल्दा विकासखंड की 300 से अधिक ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण की सफलता के बाद अब दूसरा चरण भी प्रारंभ कर दिया गया है। सुशासन एक्सप्रेस की गाड़ियों के माध्यम से गांव-गांव जाकर विभागीय अधिकारी मौके पर ही समस्याओं का निपटारा कर रहे हैं।
कम खर्च में बड़ी पहल
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि कंडम हो चुकी चार एंबुलेंस की मरम्मत कर इन्हें सुशासन एक्सप्रेस में परिवर्तित किया गया। नाम मात्र खर्च में तैयार यह मोबाइल सेवा ग्रामीण अंचलों में सुशासन का सफल मॉडल बन गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...