आगे बढ़ना अच्छा है और उसके लिए मन में आगे बढ़ने की ललक होना भी आवश्यक है पर इस आवश्यकता में ये ध्यान रहे की आप कितना मेहनत कर रहे है और कितना उत्साह मन में है। उत्साह मन में होना अच्छी बात है पर अति उत्साह मन में जब आ जाए तो काम बिगड़ने के साथ साथ विफल भी होने लगते हैं।
अनुभव कहता है कि आप आगे बढ़ने के लिए धीरज के साथ मेहनत करें और अपना विवक न खोने दे उससे आपको अपने आप को समझने और अपने काम में पूर्ण होने में मदद मिलेगी।










