जिंदगी में कुछ घाव ऐसे होते हैं जिनमे चोट तो नजर नहीं आती लेकिन दर्द बहुत होता है।
जीवन का हर दिन उतार-चढ़ाव वाला रहता है हम ऐसा नहीं सोच सकते कि आज का दिन जैसा है वैसा ही कल का दिन बीतेगा या कल का दिन जैसा है वैसे ही उसके आने वाले दिन भी होंगे।
हर दिन नया होता है और इस दिन के साथ नई चुनौतियां भी हमारे सामने खड़ी होती है। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने मन को तैयार करें और उस चुनौती का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करें जिससे हम अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकें।










