तमन्नाएं भी उम्र भर कम नहीं होंगी, समस्याएं भी कभी हल नहीं होंगी फिर भी हम जी रहे हैं वर्षों से इस तमन्ना में कि मुश्किलें जो आज हैं, शायद कल नहीं होंगी।
उम्मीद नाम के शब्द में बहुत वजन है। इस एक शब्द के सहारे हम पूरा जीवन बिता सकते हैं, इसके जरिए हम पूरे जीवन को खुशियों के साथ जी सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा हर दिन अच्छा होगा और उस उम्मीद को भगवान पूरा भी करता है इसलिए उम्मीद करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए।










