रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कौशल्या माता विहार, इन्द्रप्रस्थ फेस-2 एवं डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्ट नगर, रांवाभाठा में उपलब्ध आवासीय, व्यावसायिक भूखंड, रो-हाउस एवं एलआईजी फ्लैट्स जैसी संपत्तियों की लोगों के बीच भारी मांग है।
इन सभी योजनाओं के आवासीय, व्यावसायिक भूखंड, रो-हाउस एवं एलआईजी फ्लैट्स के विक्रय के लिए शुक्रवार 28 दिसंबर 2023 तक निविदा बुलाई गई थी। जिसमें कुल 177 प्राप्त निविदा में 97 निविदा सफल हुई हैं। सभी सफल 97 निविदा द्वारा कुल 18.66 करोड़ रूपये की राशि आर.डी.ए. को प्राप्त हुई है।
इन्द्रप्रस्थ फेस-2 में एलआईजी फ्लैट्स हेतु 97 निविदा प्राप्त हुई, जिसमें से 36 निविदा सफल हुई, जिससे 4.57 करोड़ रूपये आर.डी.ए. को प्राप्त हुआ है। इसी तरह कौशल्या माता विहार में एलआईजी फ्लैट्स हेतु प्राप्त 63 निविदा में 47 निविदा सफल हुई, जिससे 7.08 करोड़ रूपये प्राप्त हुए। कौशल्या माता विहार के सेक्टर-10 स्थित एलआईजी 3 बीएचके फ्लैट्स (स्प्ळ 3ठभ्ज्ञ) फ्लैट्स की आफसेट दर 13.91 लाख रूपये है, जो कि निविदा में 19.07 लाख रूपये में बिका।
रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू द्वारा जानकारी दी गई है कि आर.डी.ए. की विभिन्न योजनाओं के शेष बचे आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंड तथा एलआईजी फ्लैट्स के विक्रय हेतु हर माह के दूसरे एवं चौथे शुक्रवार को फिर से निविदा आमंत्रित की जाएगी। निविदा द्वारा आफसेट दर से अधिक दर पर आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंड तथा फ्लैट्स का विक्रय किया जाता है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने बताया कि रायपुर विकास प्राधिकरण की विक्रय की जाने वाली सभी संपत्तियों के लिए कोई भी एजेंट, दलाल या ब्रोकर की नियुक्ति नहीं की गई है। संपत्तियों की जानकरी हेतु कार्यायल रायपुर विकास प्राधिकरण की मार्केटिंग शाखा में संपर्क कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...