बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ अब तेजी से चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में अभिनेता आर माधवन का धमाकेदार फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रणवीर सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “कर्म का सारथी… अभी तीन दिन बाकी हैं! #धुरंधर ट्रेलर 12 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ होगा. फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को…” इस पोस्ट के बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
पोस्टर में आर माधवन ब्लैक सूट-बूट में सजे हुए एक कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने काला चश्मा पहन रखा है और सीधे कैमरे की ओर इंटेंस नजर डालते हुए अपने गंभीर अंदाज से फैंस को प्रभावित किया है। उनके चेहरे की भावभंगिमा और साइलेंट पावरफुल पोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, ‘धुरंधर’ का ट्रेलर 12 नवंबर को एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रहेगी। यह इवेंट फिल्म के पैमाने के मुताबिक काफी ग्रैंड होने वाला है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह अपने अब तक के सबसे दमदार और ग्रिटी किरदार में दिखाई देंगे।
टीज़र रिलीज के बाद ही फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बन चुकी है। रणवीर के एक्शन सीक्वेंस, इंटेंस डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर’ इस साल की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर साबित हो सकती है। फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर 2025 तय की गई है और फैंस बेसब्री से 12 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं, जब उन्हें ट्रेलर के जरिए ‘धुरंधर’ की झलक देखने को मिलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 13, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...