रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के तीन फरवरी के रायपुर दौरे का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। लंबे समय के बाद रायपुर आ रहे राहुल गांधी इस दौरे में करीब तीन घंटे तक रायपुर में रहेंगे। इस दौरान वे राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरूआत करेंगे। राजीव युवा मितान क्लबों को पहली किश्त जारी करेंगे। वे सेवाग्राम और छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति की स्थापना के लिए भूमिपूजन भी करने वाले हैं। बताया जा रहा है, राहुल गांधी दोपहर 12 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सरकार और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। एक काफिले के साथ राहुल गांधी रिंग रोड, डीडी नगर गोल चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां वे शिलान्यास भूमिपूजन के बाद न्याय योजना की औपचारिक शुरूआत करेंगे। भाषण होगा। साइंस कॉलेज में विकास योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी देखेंगे। कुछ मजदूरों के साथ उनके भोजन का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है। इस बीच राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिवार से मिलने भी जाएंगे। 6 फरवरी को मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल की शादी है। ऐसे में बघेल परिवार भी अपने नेता के आशीर्वाद की प्रतीक्षा कर रहा है। राहुल गांधी दोपहर बाद तीन बजे वापस एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे जहां से उन्हें दिल्ली जाना है।
पार्किंग के लिए रायपुर पुलिस ने विशेष व्यवस्था बनाई
बलोदा बाजार, महासमुंद-सरायपाली-बसना, धमतरी, गरियाबंद की ओर से आने वाले वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग 53 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 30 होकर रिंग रोड नंबर 1 से टाटीबंध चौक से महोबा बाजार चौक होते हुए यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल बस डिपो एवं यूनिवर्सिटी गेट से होते हुए एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में गाड़ी खड़ी कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली की ओर से आने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 53 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर टाटीबंध चौक से महोबा बाजार चैक होते हुए यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल बस डिपो एवं यूनिवर्सिटी गेट के भीतर एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में गाड़ी खड़ी करेंगे। रायपुर शहर से आने वाली गाड़ियां आश्रम तिराहा होकर निर्धारित एनआईटी पार्किंग स्थल एवं आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग स्थल में अपना वाहन खड़ा करना होगा। वहां से पैदल ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
अधिकारियों के लिए कॉलेज हॉस्टल में पार्किंग
अधिकारियों ने बताया, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी गाड़ी साइंस कॉलेज परिसर स्थित गोरे हॉस्टल की पार्किंग में खड़ा करना है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वाहन भी उसी पार्किंग में खड़े होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...