Google Analytics Meta Pixel होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें - Ekhabri.com

होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें

MP News: होली के अवसर पर बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. इनमें इंदौर-हजरत निजामुद्दीन, मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम और मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज के बीच विशेष सेवाएं शामिल हैं, जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा मिल सके.

 

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन

रतलाम रेल मंडल के अनुसार, ट्रेन संख्या 09309 इंदौर–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को शाम 5 बजे इंदौर से रवाना होगी. यह ट्रेन देवास, उज्जैन और नागदा सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन सुबह 5 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. यह सेवा 27 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 09310 प्रत्येक शनिवार और सोमवार को हजरत निजामुद्दीन से सुबह 8.20 बजे प्रस्थान करेगी और नागदा, उज्जैन व देवास से होकर अगले दिन रात 9 बजे इंदौर पहुंचेगी. यह ट्रेन 23 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे.

 

मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल

इसी क्रम में ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को सुबह 10.55 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी. यह रतलाम में रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 2.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी. यह सेवा 25 फरवरी से 25 मार्च तक संचालित होगी. वापसी में ट्रेन संख्या 09076 प्रत्येक गुरुवार को सुबह 5.30 बजे काठगोदाम से चलेगी और रतलाम होते हुए शुक्रवार रात 9 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. यह ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगी. दोनों ओर से यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं और हल्द्वानी स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में भी सभी प्रमुख श्रेणियों के कोच उपलब्ध रहेंगे.

Read Also  अकेली राजधानी रायपुर में 3438 केस, भयानक हो रही स्थिति

 

मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट स्पेशल

इसके अलावा ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल- कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार को सुबह 10.55 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और रतलाम होते हुए अगले दिन तड़के 3.35 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी. यह सेवा 29 मार्च तक जारी रहेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 09186 प्रत्येक सोमवार को शाम 6.25 बजे कानपुर अनवरगंज से चलेगी और रतलाम के रास्ते मंगलवार सुबह 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. यह ट्रेन 23 फरवरी से 30 मार्च तक संचालित होगी. दोनों दिशाओं में इसका ठहराव बोरीवली, वापी, वलसाड, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बिल्हौर में रहेगा, जबकि ट्रेन संख्या 09185 को सूरत स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है. इस सेवा में भी एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे.

 

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और उपलब्धता की जानकारी आधिकारिक स्रोतों से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *