रायपुर, 19 जुलाई 2025:स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर शहर ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने साझा की।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि रायपुर को ‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर’ का मिनिस्ट्रीयल अवॉर्ड भी मिला है। साथ ही रायपुर छत्तीसगढ़ का पहला और देश का 7-स्टार गार्बेज फ्री सिटी (GFC) बन गया है। देशभर के 4589 नगरीय निकायों में से केवल 12 शहरों को यह सम्मान मिला, जिनमें रायपुर शामिल है।
12500 अंकों की इस प्रतिस्पर्धा में रायपुर ने 11996 अंक अर्जित किए, जबकि टॉप-3 में शामिल अहमदाबाद से केवल 83 अंकों से पीछे रहा। बीते वर्ष रायपुर 11वें स्थान पर था, लेकिन इस बार छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
नगर निगम के अनुसार, संकरी में कचरा प्रोसेसिंग प्लांट, 90% घरों से कचरा संग्रहण, ट्रीटेड सीवेज जल का पुनःउपयोग, मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग जैसे मापदंडों ने रैंकिंग में मदद की। स्वच्छता सर्वेक्षण में स्वच्छ जल, कचरा प्रबंधन, शौचालयों की स्थिति, सड़क व उद्यान सफाई, प्लास्टिक प्रतिबंध, और नागरिक भागीदारी जैसे पहलुओं की भी प्रमुख भूमिका रही।
सभापति राठौड़ ने कहा कि यह सफलता सभी रायपुरवासियों, सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, अधिकारियों, ब्रांड एंबेसडर्स और वॉलंटियर्स के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। अब हमारा लक्ष्य देश में नंबर-वन स्थान प्राप्त करना है।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी रघुमणि प्रधान और सहायक नोडल अधिकारी योगेश कडु भी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...
By User 6 /
June 17, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...