रायपुर, 6 मई 2025। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित नगर सुराज संगम कार्यशाला के समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शहरों में सुराज की दिशा में निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास आपके अच्छे कार्यों का इनाम है और आपको इसे ज़िम्मेदारी से निभाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “आपके कंधों पर स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण शहर बनाने की जिम्मेदारी है। कार्यशाला में योजनाओं, नियमों और कर्तव्यों की जानकारी मिलने से अब आप और दक्षता से काम कर सकेंगे।”
कार्यशाला के दो दिवसीय आयोजन में कुल 705 जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। पहले दिन नगर निगमों के 228 प्रतिनिधियों को और दूसरे दिन नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के 477 प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस संवाद ने अगले पांच वर्षों की कार्ययोजना को स्पष्ट किया है। उन्होंने बताया कि बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों के प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत विमर्श हुआ।
नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को योजनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की गहराई से जानकारी देना था। SUDA के CEO शशांक पाण्डेय और विभागीय संचालक आर. एक्का सहित अन्य अधिकारी भी कार्यशाला में उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदु:
-
मुख्यमंत्री ने जिम्मेदारी के साथ सुराज के लिए कार्य का आह्वान किया
-
कुल 705 जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी हुए शामिल
-
दो दिवसीय कार्यशाला में योजनाओं और कार्यप्रणाली की दी गई जानकारी
-
उप मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के रोडमैप पर दिया मार्गदर्शन
-
शहरों की स्वच्छता, सुविधा और सुंदरता पर विशेष जोर
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...