रायपुर, 24 नवंबर 2024 /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के ग्राम बागबहार के मिनी स्टेडियम में आयोजित 33वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें बागबहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 10 बेड से बढ़ाकर 30 बेड का करने, शिव मंदिर के पास स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण, विश्रामगृह निर्माण, बागबहार चौक-चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाने और मिनी स्टेडियम में आवश्यक सुविधाओं का विकास शामिल है। इसके अलावा, कोतबा में अपेक्स बैंक खोलने की घोषणा भी की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से देश में कई उभरते हुए खिलाड़ी सामने आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में बिलासपुर की पर्वतारोही निशा यादव से बातचीत की, जिन्होंने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने की इच्छा जताई। सरकार ने उनके सपने को पूरा करने के लिए 3.45 लाख रुपये की मदद प्रदान की। इसी तरह, धमतरी की बैडमिंटन खिलाड़ी रितिका ध्रुव को भी आवश्यक मदद का आश्वासन दिया गया है।
समारोह के दौरान विधायक गोमती साय और रायमुनी भगत ने भी राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने फाइनल मैच का आनंद लिया, जो एफ.सी. माकरचुंवा और गोंड ब्रदर्स किंजिरकेला, उड़ीसा के बीच खेला गया, और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...