रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए फॉरेस्ट रेंज ऑफिस पंडरी स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं।
मतदान के बाद कलेक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर मतदाता की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है और सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।










