Google Analytics Meta Pixel रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ, प्रदेशवासियों के लिए नई सौगात - Ekhabri.com

रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ, प्रदेशवासियों के लिए नई सौगात

रायपुर, 03 अगस्त 2025: राजधानी रायपुर से जबलपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।

 

इस नई ट्रेन सेवा से रायपुर-जबलपुर का सफर केवल 8 घंटे में पूरा होगा। गाड़ी संख्या 11701 रायपुर से दोपहर 2:45 बजे चलेगी और रात 10:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 11702 सुबह 6:00 बजे जबलपुर से रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे, जिनमें एसी चेयर कार, चेयर कार, सामान्य कोच और पावर कार शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले एक दशक में रेलवे बजट 21 गुना बढ़ा है और वर्तमान में 47,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 32 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी फायदा होगा।

 

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस सेवा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच संपर्क का नया द्वार खोलेगी। रायपुर, गोंदिया, बालाघाट और जबलपुर जैसे प्रमुख शहर अब और करीब होंगे।

 

पर्यटन स्थलों तक आसान पहुंच:

यह नई सेवा धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच को आसान बनाएगी। रायपुर, डोंगरगढ़, भेड़ाघाट, कान्हा नेशनल पार्क, नंदनवन जूलॉजिकल पार्क और धुआंधार जलप्रपात जैसे लोकप्रिय स्थलों तक अब यात्रा सुविधाजनक होगी।

Read Also  पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ की पत्नी नहीं, बेटी बनेंगी प्रथम महिला!

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार यह सेवा यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति देगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *