रायपुर नगर निगम का बजट पेश:मां का पैर चूमकर निकले थे महापौर

80 मोहल्ला क्लीनिक होंगे शुरू, हर जोन में एंबुलेंस; प्लंबर- कारपेंटर जैसी सुविधाएं भी निगम मुहैया कराएगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नगर निगम का बजट पेश कर दिया गया है। 1474 करोड़ 24 लाख का यह बजट शहर के महापौर एजाज ढेबर ने पेश किया। साल 2022-23 के वित्तीय वर्ष का ये बजट करीब 90 लाख 74 हजार घाटे का है। यहां भी बजट पेश करने महापौर गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर नगर निगम पहुंचे थे। इस बजट को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं को लेकर इस बजट में खास ध्यान दिया गया है, जिसकी मांग शहर की जनता कर रही थी।
यह मिलेंगी सुविधाएं
1-रायपुर नगर निगम के 10 जून इलाकों में नई 10 एंबुलेंस होगी, जो उस इलाके के लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं में मदद करेंगी।
2-रायपुर नगर निगम के 10 जोन इलाकों में डी फ्रीजर रखा जाएगा। मोहल्लों में यदि किसी व्यक्ति की मौत हो जाए तो शव के लिए फ्रीजर की सुविधा दी जाएगी।
3-गरीब तबके के लोगों के लिए रायपुर शहर के हर मुक्तिधाम में दाह संस्कार के लिए गोबर से बनी गौ काष्ठ उपलब्ध कराई जाएगी।
4-रायपुर के भाटागांव इलाके में निर्धन परिवार के बच्चों के लिए बिन्नी भाई सोनकर उत्कृष्ट विद्यालय के नाम से अंग्रेजी स्कूल शुरू किया जाएगा।
5-लोगों की घरेलू जरूरतों के लिए भी नगर निगम काम करेगा। लोगों को कारपेंटर, प्लंबर , टीवी रिपेयर, फ्रिज रिपेयर, कूलर मैकेनिक जैसी सुविधाएं एक मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए दी जाएगी । स्थानीय युवकों को काम भी मिलेगा।
6-रायपुर शहर में 80 मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। हर मोहल्ला क्लीनिक के लिए 25- 25 लाख रुपए की स्वीकृति राज्य सरकार देगी। 70 वार्ड में यह क्लीनिक खोले जाएंगे।
7-रायपुर शहर के तत्यापारा -फूल चौक स्थित सड़क को 30 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा।
8-कोरोना काल से सीख लेकर रायपुर नगर निगम 5 लाख रुपये तक सभी कर्मचारियों अधिकारियों का बीमा करेगा।
9-रायपुर शहर के 70 वार्डों में विकास कार्य के लिए हर पार्षद को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।
मां का पैर चूमकर निकले थे महापौर
इससे पहले महापौर एजाज ढेबर अपने घर से मां के पैरों को चूम कर और हाथ में गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर रायपुर नगर निगम पहुंचे थे। राज्य गीत गाकर सभी पार्षदों की मौजूदगी में नगर निगम की सामान्य सभा शुरू की गई थी। सभा शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने यूजर चार्ज, गोल बाजार के दुकानों में लगाए जाने वाले शुल्क जैसे मुद्दों को लेकर विरोध शुरू कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी की पार्षद और नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा था कि यूजर चार्ज की वजह से रायपुर शहर के तमाम दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसे कम किया जाना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...