गरियाबंद- गरियाबंद जिले के जतमई घाट के नीचे में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार थाना पाण्डुका क्षेत्र के ग्राम कुसुमपानी घाटी के नीचे में एक युवती की लाश गद्दा में बंधी हुई मिली थी। लाश से बदबू आ रही थी। पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भिजवाया और मामले की जांच में जुट गई। इसी बीच मृतक के परिजनों को सोशल मीडियो में माध्यम से लाश मिलने की जानकारी मिली, वे पाण्डुका थाना पहुंचे। जहां मृतिका के पहने कपड़े, अंगूठी, गले में पहने माला तथा जुड़ी को देखकर उसकी पहचान तोमेश्वरी साहू के रूप में की। मृतका के माता-पिता ने बताया कि उसकी बेटी निखिल कुशवाहा से प्रेम विवाह कर रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी डगनिया में किराये के मकान में रहती थी। पुलिस ने मृतका के पति निखिल कुशवाहा को पकड़कर थाना लायी। निखिल ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद दोनों के बीच विवाद होता था। इसी विवाद में तोमेश्वरी की गला घोटकर हत्या कर दी।
पहले मुक्के से मारा, फिर स्कर्फ से गला घोंटा
आरोपी निखिल ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद तोमेश्वरी साहू की बड़ी मां इसके घर में आना जाना करती थी। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद होते रहता था। फिर तोमेश्वरी द्वारा फैंसी दुकान या मोबाईल दुकान में नौकरी करूंगी बोली थी, तो वह मना करता था तथा दोनों के बीच विवाद होते रहता था। 22 सितम्बर को तोमेश्वरी अपने किसी दोस्त के साथ चली गई थी, जो वापस रात को आई, इसी बात को लेकर फिर दोनों के मध्य लड़ाई झगड़ा हुआ फिर आरोपी गुस्से में घर से चला गया। दूसरे दिन 24 सितम्बर की रात तोमेश्वरी साथ में नहीं रहना है करके अपना सामान बांध रही थी। जिसे लेकर दोनों में फिर विवाद हुआ, तो आरोपी ने मुक्के से तोमेश्वरी के जबड़े को मारकर स्कार्प से गला घोट दिया। जब तोमेश्वरी चिल्लाने लगी तो बेड में रखे तकिया से उसका मुंह दबा दिया, जिससे तोमेश्वरी की मृत्यु हो गई। उसकी लाश को किराये के वाहन में डालकर अजय सेन व हरीश ध्रुव के साथ जंगल में लाकर कुसुमपानी घाटी के नीचे खाई में फेंक दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...
By User 6 /
May 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 06 मई 2026।नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने...