महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर अब रायपुर के ऐतिहासिक महादेव घाट को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत शिव मंदिर, नदी तट और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने की योजना बनाई गई है। प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए नगर निगम को 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
बता दें कि महादेव घाट कॉरिडोर प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र को पर्यटन और आस्था का केंद्र बनाना है। इसके तहत मंदिर के आसपास के क्षेत्र, विसर्जन कुंड और भाठागांव बायपास रोड को व्यवस्थित किया जाएगा। दूसरे चरण में सिंचाई और पर्यटन विभाग इस क्षेत्र को और विकसित करेगा।
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। उन्होंने कहा, महादेव घाट के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इससे न केवल आस्था का केंद्र मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
प्रोजेक्ट के तहत विसर्जन कुंड से टाटीबंध और चंदनीडीह तक एक डबल लेन रोड बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इस रोड के बनने से भिलाई-दुर्ग और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को सुविधा होगी। साथ ही, इस रोड के किनारे सघन वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का भी लक्ष्य रखा गया है।
प्रोजेक्ट के तहत मंदिर के आसपास स्थित दुकानों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इन दुकानों को हटाने के बजाय उन्हें आकर्षक ढंग से व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि मंदिर का सौंदर्य और भव्यता बरकरार रहे।
महादेव घाट प्रोजेक्ट का काम रायपुरा के चौक से शुरू होगा, जहां से एक रास्ता मंदिर की ओर जाता है। इसके बाद ब्रम्हविद् स्कूल की ओर जाने वाली रोड के एक हिस्से को भी प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद महादेव घाट न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि यह रायपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी बन जाएगा। स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पर्यटकों के आकर्षण से क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस तरह, महादेव घाट कॉरिडोर प्रोजेक्ट रायपुर के विकास और पर्यटन को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...