राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के नजदीक बीती देर रात स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में आठ बच्चे सहित ग्यारह लोगों की मौत हो गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी डेड बॉडी को कब्जे में लेकर बाड़ी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। तीन घायलों की नाजुक हालत होने पर जिला चिकित्सालय धौलपुर के लिए रेफर किया गया है।









