Google Analytics Meta Pixel राजिम कुंभ कल्प का होगा भव्य आयोजन : संस्कृति मंत्री बृजमोहन - Ekhabri.com

राजिम कुंभ कल्प का होगा भव्य आयोजन : संस्कृति मंत्री बृजमोहन

 

रायपुर 3 फरवरी 2024: धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज राजिम में राजिम कुंभ कल्प आयोजन के संबंध में बैठक ली। बैठक में गरियाबंद, रायपुर, धमतरी जिले के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि, मेला समिति के सदस्यगण एवं नागरिक गण शामिल हुए। उन्होंने राजिम कुंभ कल्प को भी रामोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। कहा कि राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी | बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा। जो कि इस वर्ष 24 फरवरी से 8 मार्च तक किया जाएगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प की भव्य आयोजन के लिए सभी विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों की जानकारी लेकर निर्धारित समय में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

IMG 20240204 WA0005

इस दौरान बैठक में सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, श्री रोहित साहू, विधायक राजिम, श्री जनक ध्रुव, विधायक बिंद्रानवगढ, श्री

इंद्र कुमार साहू विधायक अभनपुर, श्री चंद्र शेखर साहू, पूर्व विधायक, श्री चंदू लाल साहू, पूर्व सांसद सहित डॉ संजय अलंग, कमिश्नर, कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल कलेक्टर धमतरी सुश्री नम्रता गांधी, श्री आरिफ़ शेख़, आई. जी., श्री जितेन्द्र शुक्ला, प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल, श्री अविनाश भोई अपर कलेक्टर, श्रीमती रीता यादव, सीईओ जिला पंचायत सहित मेला समिति के सदस्यगण एवं नागरिकगण मौजूद रहे |

 

मंत्री अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी से तैयारी की जानकारी ली। बिजली विभाग कुंभ मेला के दौरान लाइटिंग, ट्रांसफार्मर, जेनरेटर की व्यवस्था, सजावट, पुल पुलिया में रोशनी आदि के बारे में पूछा। साथ ही पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पीएचई विभाग को मेला स्थल में पर्याप्त जलापूर्ति करने एवं लगभग 300 शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। वन विभाग से पर्याप्त जलाऊ लकड़ी, झोपड़ी निर्माण, यज्ञ के लिए आवश्यक लकड़ी व्यवस्था करने को कहा। मेला अवधि के दौरान चारो निकटम जिलों के परिवहन विभाग को समन्वय कर सभी दिशाओं से लगभग 100 बस अलग अलग टाइमिंग में रात 2 बजे तक चलाने के निर्देश दिए। तीनो जिलों के अधिकारी को प्लान करके 100 से अधिक दाल भात केंद्र खोलने के निर्देश दिए। जिससे मेला आगंतुकों को खाने पीने में असुविधा न हो।

 

मंत्री अग्रवाल ने महानदी में पानी छोड़कर नदी को साफ करने के भी निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने बैठक में मेला में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि मेला में 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था रहेगी। मंत्री श्री अग्रवाल ने पर्याप्त संख्या में 108 एंबुलेंस, मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में पटवारी, तहसीलदार, कोटवार की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। तीनों जिलों के अधिकारियों से आवश्यक संख्या में फायरब्रिगेड की व्यव्स्था करने कहा। जरूरत पड़ने पर भिलाई दुर्ग से भी आवश्यक फायर ब्रिगेड मंगाने के निर्देश दिए। नजदीकी जिलों रायपुर, धमतरी में भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए एक अलग मंच बनाने के निर्देश दिए जिसमे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। बैठक में मंत्री श्री अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव मांगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *