Google Analytics Meta Pixel रैली-कोसा का समर्थन मूल्य तय- छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ करेगा खरीदी - Ekhabri.com

रैली-कोसा का समर्थन मूल्य तय- छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ करेगा खरीदी

वजन के हिसाब से एक शेल के 4 रुपए तक मिलेंगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार अब रेशम उत्पादन के कच्चे उत्पाद रैली-कोसा की खरीदी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करेगी। राज्य लघु वनोपज संघ ने इसकी कीमत तय कर दी है। जल्दी ही इसकी खरीदी शुरू हो जाएगी। लघु वनोपज संघ रैली-कोसा कोकुन को रेशम विभाग को देगा। विभाग स्थानीय कारीगरों के जरिए इससे रेशम के सूत बनवाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने बस्तर संभाग में रैली-कोसा को समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए दर निर्धारित कर दिया है। इसके तहत रैली कोसा साबुत ग्रेड-1 में प्रति नग शेल भार 2.5 ग्राम के लिए 4.20 रूपए मिलेंगे। ग्रेड- 2 में प्रति नग शेल भार 2.2, 49 ग्राम के लिए 3.60 रुपए तथा ग्रेड- 3 में प्रति नग शेल भार 1.4-1.99 ग्राम के लिए 2.80 रुपए निर्धारित हुए हैं। रैली कोसा-पोली ग्रेड-1 में प्रति नग शेल भार 2.5 ग्राम के लिए 1.50 रुपए, ग्रेड-2 में प्रति नग शेल भार 2.2-2.49 ग्राम के लिए 1.25 रुपए और ग्रेड-3 में प्रति नगर शेल भार 1.4-1.99 ग्राम 70 पैसे निर्धारित है। अभी तक बस्तर में उत्पादित रैली-कोसे को बाहर के व्यापारी खरीदते रहे हैं। इससे इसकी पर्याप्त कीमत नहीं मिल पाती थी। पहली बार सरकार खुद खरीदने को तैयार हुई है। इसके साथ ही रैली-कोसा ककून से धागा बनाने की भी तैयारी है ताकि स्थानीय लोगों को अधिक लाभ दिलाया जा सके। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि शासन के इस महत्वपूर्ण निर्णय से अब रैली कोसा के उत्पादन और प्रसंस्करण का दोहरा लाभ स्थानीय निवासियों को मिलेगा। राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला ने बताया, छत्तीसगढ़ में 8 से 10 करोड़ रैली कोसा-ककून का उत्पादन होता है। रैली कोसा खरीदी का काम मुख्य रूप से बस्तर के सात जिलों जगदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, केशकाल, नाराणपुर तथा कांकेर में होता है।
740 कारीगरों को दिया है रेशम का धागा बनाने का प्रशिक्षण
राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला ने बताया,राज्य लघु वनोपज संघ तथा रेशम संचालनालय के बीच एक एमओयू हुआ है। इसके अनुसार लघु वनोपज संघ जो खरीदी करेगा उसका ककून रेशम विभाग को दिया जाएगा। रेशम विभाग ने बस्तर संभाग में 740 लोगों का चयन कर उन्हें ककून से रेशम का धागा बनाने का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान   Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *