Google Analytics Meta Pixel रमन सिंह ने सरकार बनाने का किया दावा, बोले- 50 से 55 सीटों के साथ आएगी भाजपा - Ekhabri.com

रमन सिंह ने सरकार बनाने का किया दावा, बोले- 50 से 55 सीटों के साथ आएगी भाजपा

राजनांंदगांव -छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे जहां शहर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री ने शिरकत कि पूर्व मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव से भारी मतों से जीत का दावा किया इसके साथ ही प्रदेश में भी स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने की बात कही। सनसिटी स्थित अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मतदान हो गया है, उत्सुकता पूरे प्रदेश में है तीन दिसंबर को मतगणना भी हो जाना है मगर जैसे समाचार मिल रहे हैं और अलग-अलग विधानसभाओं से जो बातचीत हो रही चर्चा हो रही है वह बहुत ही उत्साह जनक नतीजे सामने आ रहे हैं। आज की तारीख में मैं यह कह सकता हूं की 90 सीटों में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है।  आप कोई शंका किसी के मन में नहीं  है, करीब करीब 50 से 55 सीट के ऊपर भारतीय जनता पार्टी जीत जाएगी यह सुनिश्चित हो चुका है। भाजपा के मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी, बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा, मुख्यमंत्री कौन होगा विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव होगा विधायक दल की बैठक में पहले दिन ही तय हो जाएगा। वहीं राजनांदगांव विधानसभा सीट से अपनी जीत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे जनता पर पूरा भरोसा है, पहले भी जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है अभी तक जितने चुनाव में जितने वोटो का अंतर था इस चुनाव में उससे ज्यादा वोटो के अंतर से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव में जीत रही है। वहीं उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर पूछे गए सवाल में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएस सिंहदेव चूक गए, पांच साल पहले इसी बात को दमदारी से बोले रहते जब उनका बहुमत आया था तब वह मुख्यमंत्री बनते, उनको साढ़े चार साल तक घूमा कर रखा। रमन सिंह ने कहा कि 15 दिन के लिए डिप्टी सीएम बना दिया गया अब तो सरकार नहीं बन रही है तब जोर मार रहे हैं।  पहले जोर मार दिए रहते तो अभी मुख्यमंत्री रहते।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *